BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट
01-Feb-2026 06:20 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: मधेपुरा के बिहारीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गमैल, वार्ड संख्या 09 स्थित गमैल बीड़ी ड्रेनेज में एक अज्ञात, क्षत-विक्षत कंकाल मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। कंकाल मिलने की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से सैकड़ों ग्रामीण मौके पर उमड़ पड़े।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आज सुबह कुछ मछुआरे ड्रेनेज में मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर पानी में तैरती एक खोपड़ी पर पड़ी, जबकि पास ही एक बोरे में कई हड्डियां भी दिखाई दीं। भयावह दृश्य देखकर मछुआरों ने शोर मचाया, जिसके बाद खेतों में काम कर रहे ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंच गए। कुछ ही देर में मौके पर भारी भीड़ जुट गई।
सूचना मिलते ही बिहारीगंज और उदाकिशुनगंज थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और इधर-उधर बिखरे कंकाल के अवशेषों को सावधानीपूर्वक एकत्र किया। पुलिस ने कंकाल के पास से हरे रंग का सूट-सलवार और दुपट्टा भी बरामद किया है, जिससे प्रथम दृष्टया यह किसी युवती या महिला का कंकाल होने की आशंका जताई जा रही है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ अविनाश कुमार भी मौके पर पहुंचे और स्थानीय ग्रामीणों व मछुआरों से पूछताछ की। एसडीपीओ ने बताया कि एफएसएल टीम को बुलाया गया है और हर एंगल से मामले की गहन जांच की जा रही है। कंकाल यहां कैसे और कब पहुंचा, यह जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। इलाके में रहस्यमयी तरीके से युवती का कंकाल मिलने से दहशत है और तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं।