ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी

Home / crime / Bihar Crime News: बिहार में युवक की बेरहमी से हत्या, घर से बुलाकर...

Bihar Crime News: बिहार में युवक की बेरहमी से हत्या, घर से बुलाकर बदमाशों ने गला दबाकर मार डाला

Bihar Crime News: बेगूसराय में 22 वर्षीय रूपेश कुमार की गला दबाकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि अपराधियों ने फोन कर उसे घर से बुलाया और सुनसान खेत में ले जाकर मार डाला।

28-Jun-2025 04:53 PM

By HARERAM DAS

Bihar Crime News: बेगूसराय जिले के सिंघौल थाना क्षेत्र के रचीयाही दियारा में शनिवार को एक 22 वर्षीय युवक रूपेश कुमार की गला दबाकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रचीयाही पुरवारी टोला निवासी विमल पासवान के पुत्र रूपेश कुमार के रूप में हुई है।


परिजनों का आरोप है कि कुछ अज्ञात अपराधियों ने रूपेश को फोन कर घर से बुलाया और सुनसान खेत में ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में शव को खेत में फेंक दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। 


पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हत्या की खबर जैसे ही गांव में फैली, परिजनों और ग्रामीणों में कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजनों ने पुलिस को घेरकर जमकर हंगामा किया। स्थिति बिगड़ते देख सदर डीएसपी सुबोध कुमार खुद मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। 


इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिले में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और पुलिस को इस पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। लोगों ने अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी और कठोर सजा की मांग की है।