पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी पटना के दो बड़े नर्सिंग होम के मालिक से 10 लाख की मांगी रंगदारी, रकम नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा
21-Jan-2025 04:30 PM
By First Bihar
begusarai: बेगूसराय पुलिस की मदद से बिहार एसटीएफ ने जिले के TOP 10 अपराधियों की लिस्ट में शामिल MLA यादव को धड़ दबोचा है। लंबे समय से पुलिस ने इसकी तलाश थी। उसे पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी भी कर रही थी लेकिन वो हाथ नहीं आ रहा था। तभी गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ ने साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस और डीआईयू टीम की मदद से शातिर अपराधी एमएलए यादव को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
बताया जाता है कि 12 जून 2024 साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के खांड़ दियारा निवासी कमली यादव का बेटा एमएलए यादव अपने 5 साथियों के साथ मछुआरा गोपाल सहनी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। गोपाल सहनी ने 5 लाख रुपये रंगदारी नहीं दिया तब उसने हत्या कर दी और हजारों रूपये का मछली लेकर भाग गया था। तब से पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी लेकिन वो हाथ नहीं लगा।
एमएलए यादव की गिरफ्तार नहीं होने पर बेगूसराय एसपी मनीष ने उसके पीछे एसटीएफ को लगा दिया। तब से एसटीएफ भी उसके पीछे पड़ गया लेकिन वो एसटीएफ को भी चकमा दे रहा था। लेकिन तभी एसटीएफ को एमएलए यादव के बारे में गुप्त सूचना मिली। इनपुट मिलते ही एसटीएफ की टीम अलर्ट हो गयी और बेगूसराय पुलिस की मदद से शातिर अपराधी एमएलए यादव को धड़ दबोचा। टॉप टेन अपराधी एमएलए की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है। उसकी निशानदेवी पर अब उसके साथियों की गिरफ्तारी में पुलिस जुट गयी है।