बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप
03-Jul-2025 02:42 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय के बखरी थाना क्षेत्र के उजान बाबा स्थान में दिल को दहला देने वाली एक घटना सामने आई है,जहां दो बच्चों के मामूली विवाद ने एक बुजुर्ग की जान ले ली। त्रिशुल से हमला कर बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी है.
मृतक बुजुर्ग की पहचान बखरी वार्ड नंबर 23 के रहने वाले स्वर्गीय राम सुंदर राय के पुत्र इंद्रदेव राय के रूप में हुई है। जिनकी हत्या टुनटुन सदा ने त्रिशूल से आंख पर हमला करके कर दी। घटना बखरी थाना क्षेत्र के उजान बाबा स्थान की है।परिजनों ने घटना के संबंध में बताया कि 10 दिन पहले दो बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें मृतक के भतीजे अमित कुमार के साथ आरोपी टुनटुन सदा ने मारपीट हुई थी। जब इंद्रदेव राय ने टुनटुन सदा की डांट फटकार लगाई, तो उसने त्रिशूल से हमला कर उन्हें घायल कर दिया था।
इसी का बदला लेने के लिए टुनटुन सदा ने इंद्रदेव राय की हत्या कर दी। आरोप है कि टुनटुन सदा और तीन अन्य अपराधियों ने मिलकर सोते समय त्रिशूल से हमला कर घटना को अंजाम दिया। एसपी मनीष ने घटना को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। पुलिस ने आरोपी टुनटुन सदा को गिरफ्तार कर लिया है,जबकि दो अन्य आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गयी है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजन पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।