Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
25-Oct-2025 11:02 AM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मोतिहारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियार और शराब तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गोविंदगंज थाना क्षेत्र के रढिया गांव में छापेमारी कर एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस दौरान भारी मात्रा में हथियार, गोली, नगदी और शराब की बोतलें बरामद की गई हैं।
एसपी स्वर्ण प्रभात को गुप्त सूचना मिली थी कि चुनाव के दौरान खपाने के लिए हथियारों की बड़ी खेप जिले में लाई गई है। सूचना के आधार पर साइबर डीएसपी, अरेराज डीएसपी और चकिया डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इसके बाद करीब दो सौ से अधिक पुलिस बल के साथ रढिया गांव स्थित उपेंद्र सिंह के घर पर चार घंटे तक छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान पुलिस को एक कार्बाइन, एक राइफल, तीन पिस्टल, एक देसी कट्टा, सौ से अधिक गोलियां, दो लाख रुपये से अधिक नकदी और कई शराब की बोतलें मिलीं। पुलिस ने उपेंद्र सिंह और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। एसपी ने बताया कि पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। उपेंद्र पिछले 20 वर्षों से कश्मीर में पेंटर का काम करता था और एक सप्ताह पहले ही घर लौटा था।
वह किसी को हथियार की खेप सप्लाई करने वाला था, लेकिन पुलिस को पहले ही इसकी भनक लग गई और कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस गहन पूछताछ में जुटी है और संभावना जताई जा रही है कि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी जल्द पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस का मानना है कि यह कार्रवाई चुनाव से पहले अपराधियों के मनोबल पर बड़ा प्रहार साबित होगी।
रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी