छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच बिहार में अपराधियों का खूनी खेल: पत्नी के सामने पति की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या, इलाके में सनसनी दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग
22-Apr-2025 06:33 PM
By First Bihar
BHAGALPUR: भागलपुर साइबर थाने की पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। ऑनलाइन लोन देने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने महज छह घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। साइबर ठगी की शिकायत मिलते ही भागलपुर साइबर थाने की टीम ने त्वरित कार्रवाई की। 21 अप्रैल को ऑनलाइन लोन देने के नाम पर झांसा देकर ठगी और पैसे मांगने गए लोगों को बंधक बनाने की सूचना मिलते ही पुलिस ने वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया।
पुलिस ने जब मामले की छानबीन शुरू की तब पता चला कि इस ठग गिरोह ने माला देवी से आठ लाख रुपये, पार्वती देवी से चार लाख रुपये, पूनम देवी से डेढ़ लाख रुपये, गुड़िया देवी से एक लाख रुपये, अजमेरी खातून से पचास हजार रुपये, निसा खातून से पैंतीस हजार रुपये, सरिता देवी से बीस हजार रुपये और कणिय खातून से दस हजार रुपये की ठगी की थी।
तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने रवि शेखर, सुलेखा देवी, गुड़िया देवी और सुनीता देवी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन, एफआरबी लिमिटेड ऑफ इंडिया के 42 बॉन्ड पेपर और 21 गेट पास बरामद किए गए हैं।
भागलपुर साइबर डीएसपी कनिष्ट श्रीवास्तव ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा। उन्होंने सभी से अपील भी करते हुए कहा कि किसी भी ऑनलाइन लोन या ऑफर के झांसे में आने से पहले पूरी तरह जांच-परख कर लें।
भागलपुर से श्यामानंद सिह की रिपोर्ट