चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..
24-Feb-2025 02:55 PM
By First Bihar
DELHI: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। 20 साल की युवती को 11 करोड़ रुपये मूल्य के नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया है। सीमा शुल्क विभाग की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस कार्रवाई से तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है।
सीमा शुल्क विभाग की माने तो दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कुकीज और चावल के कई पैकेट के अंदर 11.28 करोड़ रुपये का ड्रग्स बरामद किया गया है। 20 वर्षीया एक युवती को नशीले पदार्थ की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवती से पूछताछ की जा रही है।
बताया जाता है कि 21 फरवरी को युवती बैंकॉक से आई थी। जिसे दिल्ली एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क विभाग की टीम ने रोका था। सीमा शुल्क विभाग ने बताया कि काले ट्रॉली बैग की जब जांच की गई तब 8 कुकीज और चावल के पैकेट बरामद किए गए। जिनमें हरे रंग का नशीला पदार्थ रखा गया था।
बरामद नशीले पदार्थ का वजन 11284 ग्राम है। जब्त नशीले पदार्थ की जब जांच की गयी तब मारिजुआना होने की पुष्टि हुई। जिसकी कीमत 11 करोड़ 28 लाख रुपये आंकी जा रही है। गिरफ्तार महिला तस्कर उत्तर प्रदेश के नोएडा की रहने वाली है। फिलहाल गिरफ्तार महिला तस्कर से पूछताछ की जा रही है।