बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार
28-Jan-2025 09:09 PM
By First Bihar
Big action of STF: उत्तराखंड और बिहार एसटीएफ ने मिलकर बड़ी कार्रवाई की है। अंतरराज्यीय सोना लुटेरा राहुल कुमार को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। उत्तराखंड और बिहार सरकार की पुलिस ने सोना लुटेरा राहुल पर एक-एक लाख रूपये का ईनाम रखा था। वो पुलिस को लगातार चकमा देकर एक राज्य से दूसरे राज्य में अपना ठिकाना बना रहा था।
अंतरराज्यीय सोना लुटेरा राहुल कुमार को पकड़ने के लिए दोनों राज्य की एसटीएफ की टीम ने मिलकर संयुक्त कार्रवाई की। हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित कृष्णघाट से शातिर राहुल को धड़ दबोचा। उसके एक साथी प्रियदर्शी यादव को भी उत्तराखंड और बिहार एसटीएफ ने गिरफ्तार किया। उत्तराखंड और बिहार दोनों राज्यों में राहुल ईनामी अपराधी है। इसके ऊपर दोनों राज्यों की पुलिस ने 1-1 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है।
आज दिनांक 28.01.2025 को बिहार एस०टी०एफ० की विशेष टीम एवं उत्तराखंड एस०टी०एफ० की संयुक्त कार्रवाई में उत्तराखंड एवं बिहार राज्य के एक-एक लाख रूपये का ईनामी एवं अंतर्राज्यीय सोना लुटेरा राहुल कुमार पे० दीपक महतो सा० सकरपुरा थाना बखरी जिला बेगूसराय एवं अन्य सहयोगी अपराधी प्रियदर्शी यादव पे० अरुण राय सा० अंगारघाट समस्तीपुर को कुरुक्षेत्र (हरियाणा) जिलान्तर्गत कृष्णघाट से छापामारी कर गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि अंतर्राज्यीय अपराधी राहुल कुमार के विरूद्ध देहरादून, पश्चिम बंगाल एवं बिहार राज्य के विभिन्न थानों में हत्या, लूट, डकैती, रंगदारी एवं आर्म्स एक्ट सहित 10 कांड दर्ज है।