Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी
05-May-2025 09:09 PM
By First Bihar
MOTIHARI: मोतिहारी में संगठित अपराध, रंगदारी और धोखाधड़ी के खिलाफ पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। एसपी स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में शहर के सबसे बड़े भू-माफिया और राजद नेता देवा गुप्ता, जो कि नगर निगम की मेयर प्रीति कुमारी के पति हैं, समेत 15 प्रभावशाली लोगों के खिलाफ नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस ने एक साथ सभी आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी, लेकिन इस बीच मुख्य आरोपी देवा गुप्ता फरार हो गए। उनकी तलाश में पुलिस की विशेष टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।
मोतिहारी में संगठित अपराध, रंगदारी और धोखाधड़ी के खिलाफ एसपी स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई की गई है। शहर के सबसे बड़े जमीन माफिया और राजद नेता देवा गुप्ता, जो कि मेयर प्रीति कुमारी के पति हैं, सहित 15 लोगों पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस ने सभी आरोपियों के घरों पर एक साथ छापेमारी की। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले देवा गुप्ता फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।
देवा गुप्ता से जुड़ी आठ कंपनियों के नाम पर प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिनमें से एक कंपनी मेयर प्रीति कुमारी के नाम पर भी है। ऐसे में आने वाले समय में मेयर से भी पूछताछ की संभावना जताई जा रही है। जांच के दौरान 25 दस्तावेज़ और 80 से अधिक डीड सामने आए हैं, जिनकी कुल कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है। देवा गुप्ता पर जिले के विभिन्न थानों में कुल 26 प्राथमिकी दर्ज हैं। इनमें छतौनी थाना में छह, नगर में आठ, पिपरा में दो, चकिया में दो, कोटवा में एक, केसरिया में दो, रक्सौल में दो और गोविंदगंज में एक प्राथमिकी शामिल है।
इस संगठित अपराध में शहर के कई बड़े व्यवसायी और प्रभावशाली लोग भी शामिल पाए गए हैं। जांच के दौरान 15 लोगों की पहचान की गई है, जिनमें सोना-चांदी के बड़े व्यवसायी कृष्णा प्रसाद, उनके बेटे अमित कुमार, उद्योगपति नीरज सिंह, मेयर प्रीति कुमारी, हरिनारायण गुप्ता, मनीष जायसवाल, कुख्यात अपराधी राहुल सिंह मुखिया और बस मालिक मिंटू सिंह जैसे नाम शामिल हैं। एसपी स्वर्ण प्रभात की इस कार्रवाई से भू-माफिया और अपराधी गिरोहों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं शहर के लोग पुलिस के इस कदम की सराहना कर रहे हैं।
भू-माफियाओं के बढ़ते आतंक के बीच यह एक महत्वपूर्ण और साहसिक कार्रवाई मानी जा रही है। एसपी ने बताया कि संगठित अपराध और अवैध रूप से संपत्ति अर्जित करने वाले गिरोहों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जांच में सामने आया कि देवा गुप्ता इस पूरे रैकेट का मुख्य सरगना है। निबंधन नियमों के उल्लंघन के आरोप में सहायक निबंधन पदाधिकारी को भी अभियुक्त बनाया गया है। देवा गुप्ता से जुड़ी आठ कंपनियों के माध्यम से जिले में आपराधिक प्रभाव का इस्तेमाल कर अवैध जमीन खरीद-बिक्री, जबरन वसूली, पैसों की हेराफेरी और सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाए गए हैं।
इस अभियान का नेतृत्व एएसपी सदर शिवम् धाकर कर रहे हैं। एसपी ने बताया कि देवा गुप्ता की गिरफ्तारी के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है और केस की जांच ASP शिवम् धाकर के नेतृत्व में की जा रही है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम में ASP पकड़ीदयाल, सदर 2 SDPO, अरेराज SDPO, सर्किल इंस्पेक्टर, विभिन्न थानों के SHO और DIU की टीमें शामिल हैं, जो लगातार छापेमारी कर रही हैं। इस अभूतपूर्व कार्रवाई से भू-माफियाओं और अपराधियों में हड़कंप मच गया है। वहीं, शहर के आम नागरिकों ने पुलिस के इस साहसिक अभियान की सराहना की है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने साफ किया कि अवैध रूप से संपत्ति अर्जित करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।



