Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार
30-Jan-2026 09:44 PM
By RAKESH KUMAR
Bihar Crime News: बिहार के भोजपुर जिले में एक नाबालिक छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना धनगई थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई, जहां लड़की को बंधक बनाकर कमरे में बंद करके दुष्कर्म किया गया।
पुलिस के अनुसार, इस घटना का आरोप एक पिता-पुत्र पर लगा है। दोनों आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। परिजनों ने लोकलाज के डर से तुरंत पुलिस को सूचना नहीं दी थी, लेकिन जब सच्चाई सामने आई, तब आरोपी ने अपनी गलती स्वीकार की और लड़की को कमरे से बरामद किया गया।
घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में आक्रोश का माहौल है। परिजनों ने आरोपी पर कार्रवाई के लिए थाने में आवेदन दिया है। जगदीशपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
पूर्व विधायक भाई दिनेश ने पुलिस प्रशासन से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है और चेतावनी दी है कि अगर आरोपी जल्दी गिरफ्तार नहीं हुआ तो वे थाने का घेराव करेंगे और आंदोलन करेंगे। सबसे बड़ा सवाल यह है कि घर में बंद करके इस तरह की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी पर पुलिस कब और कैसी कार्रवाई करती है।