कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक
10-Mar-2025 11:56 AM
By RAKESH KUMAR
Bihar Crime News: बिहार के आरा में एक बार फ़िर से अपराधियों ने पुलिस की नाक के नीचे लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। अपराधियों ने हथियार के बल पर तनिष्क शोरूम को अपना निशाना बनाया है। लूट के बाद अपराधियों ने तनिष्क के गार्ड से राइफल भी छीन लिया है और आसानी से घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। इतनी बड़ी घटना के बावजूद पुलिस को इसकी भनक नहीं लगी और पुलिस के जवान थाने में नींद में सोते रह गए।
दरअसल, पूरा मामला भोजपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपाली चौक की है, जहां गोपाली चौक स्थित तनिष्क शोरूम में हथियार के बल पर अपराधियों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। अपराधी ग्राहक के वेश में तनिष्क शोरूम में पहुंचे थे और मौका देखते ही घटना को अंजाम दिया है हालांकि अभी इस घटना में अपराधियों ने कितने की लूट की है यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं लूट के बाद अपराधियों ने गार्ड का हथियार भी छीन लिया है।
वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना के पुलिस दलबल के साथ गोपाली चौक तनिष्क शोरूम में पहुंची है। शोरूम में पहुंचने के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं शोरूम में पहुंचने के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लग गई है। वही इस घटना ने एक बार फिर से लायन आर्डर पर सवाल खड़ा कर दिया है। क्योंकि कल बीते रात ही भोजपुर जिले में पुलिस और अपराधियों के बीच एनकाउंटर हुआ था। जिसमें दो अपराधी पकड़े गए थे। लेकिन इस घटना के 12 घंटे के बाद ही अपराधियों ने एक और बड़ी घटना को अंजाम दे दिया है।