Crime News: मुजफ्फरपुर ड्रम हत्याकांड, 5 साल पहले युवक ने बेरहमी से की थी गर्लफ्रेंड की हत्या, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर गोपालगंज में शॉर्ट सर्किट से डीजल गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान Bihar Rail Project: बिहार के इस अहम रेल परियोजना की सभी प्रक्रियाएं पूरी, एक साल में भूमि अधिग्रहण का लक्ष्य Bihar Rail Project: बिहार के इस अहम रेल परियोजना की सभी प्रक्रियाएं पूरी, एक साल में भूमि अधिग्रहण का लक्ष्य CUET UG 2026 के छात्रों के लिए बड़ी राहत: NTA ने दिया एक और मौका, इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन, जानें नया अपडेट Bihar News: बिहार में बच्चा चोरी के मामलों को लेकर पुलिस सतर्क, SP ने सभी थानों को किया अलर्ट Bihar News: बिहार में बच्चा चोरी के मामलों को लेकर पुलिस सतर्क, SP ने सभी थानों को किया अलर्ट Patna News: पटना में दफादार-चौकीदार संघ का प्रदर्शन, बैरिकेडिंग हटाने की कोशिश, पुलिस ने बरसाईं लाठियां
20-Dec-2025 01:46 PM
By RAKESH KUMAR
Bihar Crime News: भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवतपुर गांव में शुक्रवार की देर रात अपराधियों ने घर में घुसकर झारखंड पुलिस के एक हवलदार की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। इस सनसनीखेज घटना के बाद गांव सहित आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बन गया।
मृतक की पहचान भगवतपुर गांव निवासी स्वर्गीय राम सुरेश तिवारी के 58 वर्षीय पुत्र पशुपति नाथ तिवारी के रूप में हुई है। वे झारखंड पुलिस में हवलदार के पद पर कार्यरत थे और वर्तमान में हजारीबाग जिले के पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात थे।
घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ-टू रंजीत कुमार सिंह एवं चांदी थानाध्यक्ष राकेश रौशन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने मृतक की पत्नी और अन्य परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली।
इसके बाद एफएसएल टीम को बुलाया गया, जिसने घटनास्थल पर पहुंचकर कई महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। फिलहाल हत्या के कारणों और अपराधियों की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।