नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राजस्व सेवा संवर्ग का उपमुख्यमंत्री पर हमला, नियम संशोधन और भूमि सर्वे पर उठाए सवाल
04-Apr-2026 07:01 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: बिहार के भागलपुर जिले में शनिवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने एक पेट्रोल पंप मालिक से लाखों रुपये लूट लिए, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। दो बाइक सवार चार नकाबपोश अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है।
जानकारी के अनुसार, अकबरनगर थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी मंटू कुमार अपने पेट्रोल पंप की नकदी बैंक में जमा करने जा रहे थे। उन्होंने करीब 8 लाख 10 हजार रुपये अपनी बाइक की डिक्की में रखे थे और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाहकुंड शाखा की ओर जा रहे थे।
जैसे ही वे शाहकुंड थाना क्षेत्र के सादपुर मोड़ के पास पहुंचे, दो बाइकों पर सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने हथियार दिखाकर बाइक रोकने को कहा और विरोध करने पर मंटू कुमार के साथ मारपीट की, जिससे वे घायल हो गए।
इसके बाद अपराधियों ने बाइक की डिक्की तोड़कर उसमें रखा नकदी से भरा बैग लूट लिया और मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश तेज कर दी है।