ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : आपको भी बनाना है नया घर तो जल्द कर लें तैयारी, बिहार सरकार फ्री में दे रही यह चीज़; मंत्री ने विधान परिषद में कर दिया एलान Valentine Day: पटना में वैलेंटाइन डे से पहले 'बाबू-सोना' पोस्टर, पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट; बढ़ाई गई निगरानी Valentine Day: पटना में वैलेंटाइन डे से पहले 'बाबू-सोना' पोस्टर, पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट; बढ़ाई गई निगरानी GK QUIZ: क्या आप जानते है? भारत के किस शहर को कहते हैं 'झीलों की नगरी', नाम सुनकर नहीं होगा यकीन! PMJAY 2026 : आयुष्मान कार्ड बनवाना हुआ आसान,अब आशा और आंगनवाड़ी सहायिका भी कर सकेंगी यह काम पटना से बड़ी खबर: सांसद पप्पू यादव को तीनों मामलों में मिली जमानत, किसी भी वक्त जेल से निकलेंगे बाहर Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी वैलेंटाइन वीक में प्रेमिका के घर फायरिंग: सनकी प्रेमी सहित 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद New PMO India : बदल गया भारत का प्रशासनिक पावर सेंटर, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ PMO का उद्घाटन किया

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: खेत में काम कर रहे किसान को मारी गोली, हालत नाजुक

भागलपुर के पंन्नूचक गांव में खेत में काम करते समय किसान को गोली मारी गई। गंभीर हालत में किसान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Bihar

14-Jul-2025 02:43 PM

By First Bihar

BHAGALPUR: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं, यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला भागलपुर का है, जहां बदमाशों ने किसान को भी नहीं बख्शा खेत में काम कर रहे किसान को अपराधियों ने गोली मार दी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।


घटना भागलपुर जिले के घोघा थाना क्षेत्र अंतर्गत पंन्नूचक गांव का है। जहां सोमवार को खेत में काम कर रहे एक किसान को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किसान की पहचान पंन्नूचक निवासी राजेश मंडल के रूप में हुई है।


परिजनों ने बताया कि राजेश मंडल सुबह खेत में कृषि कार्य के लिए निकले थे। खेत उनके घर से कुछ ही दूरी पर स्थित है। तभी अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। परिजन आवाज सुनकर भागते हुए खेत पहुंचे, जहां उन्होंने राजेश को लहूलुहान हालत में जमीन पर गिरा पाया। तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।


घटना की जानकारी मिलते ही घोघा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने खेत से कुछ अहम सुराग बरामद किए हैं और संदिग्धों की तलाश जारी है। वहीं ग्रामीणों में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है।


राजेश मंडल के भाई कारू मंडल ने बताया कि राजेश का किसी से कोई विवाद नहीं था, न ही परिवार को किसी तरह की दुश्मनी की जानकारी है। ऐसे में यह हमला क्यों किया गया, यह अब तक एक रहस्य बना हुआ है। परिजन इस घटना से स्तब्ध हैं और राजेश की जान को लेकर चिंतित भी।


पुलिस ने कहा है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल, मामले को लेकर एफआईआर दर्ज कर ली गई है, और तकनीकी साक्ष्यों के साथ स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। यह वारदात न सिर्फ ग्रामीण क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि खेत-खलिहान में काम कर रहे किसानों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता का विषय बन गई है।

रिपोर्ट: अजित कुमार