सिर्फ 5 अप्रैल तक का खेल… एक दिन की देरी और हजारों का नुकसान, PPF निवेश में न करें ये गलती! UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी
12-May-2025 02:55 PM
By FIRST BIHAR
Love Jihad in Bihar: बिहार का भागलपुर से लव जिहाद का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक हिंदू महिला ने मुस्लिम लड़के पर शादी का झांसा देकर 9 वर्षों तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। शादी की बात करने पर लड़का महिला पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा है।
दरअसल, भागलपुर में एक हिन्दू महिला ने मुस्लिम लड़के पर शादी का झांसा देकर 9 साल तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया, अब इमरान का कहना है कि इस्लाम कबूल करोगी तो शादी करूंगा। महिला ने बताया कि प्रेगनेंट होने के बाद आरोपी ने कई बार उसका अबॉर्शन करा चुका है।
महिला का आरोप है कि शादी से इनकार करने के बाद वो थाने गई, लेकिन पुलिस वालों ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद 28 जनवरी 2025 को महिला ने भागलपुर सिविल कोर्ट में शिकायत की थी। 10 दिन पहले कोर्ट से कार्रवाई के लिए पुलिस को नोटिस जारी किया। तीन दिन पहले पीड़िता को थाना से कॉल कर बुलाया गया था, लेकिन पीड़िता थाना नहीं जाकर कोर्ट पहुंची और मीडिया को सारी जानकारी दी।
पीड़िता ने बताया कि 'उसकी पहली शादी साल 2010 में जनवरी में हुई थी। दो साल तक पति साथ रहा। इस दौरान एक बच्ची का जन्म हुआ। 2013 में पति ने उसे छोड़कर दूसरी लड़की से लव मैरिज कर लिया। उसके बाद वह मायके में रहने लगी थी। महिला भागलपुर के ITI कॉलेज में सफाईकर्मी है। पीड़िता ने बताया कि 'मई 2016 में आरोपी इमरान आलम परीक्षा देने कॉलेज आया था। इस दौरान उसने महिला को देखा और यहां काम करने का कारण पूछा।
महिला ने बताया कि पहले ही दिन इमरान ने कहा कि वह उसे पसंद करता है। इसके बाद वह किसी न किसी बहाने से मिलने के लिए कॉलेज आता रहा। मुलाकात बढ़ी तो वह घर तक पहुंच गया और एक दिन कह दिया कि वह उससे शादी करना चाहता है और उसकी बेटी की भी जिम्मेवारी उठाने को तैयार है। वादे के मुताबिक उसने मुझे खर्च देना भी शुरू कर दिया और उसकी कॉलेज की नौकरी भी छुड़वा दी।
कुछ महीने बाद इमरान महिला को भागलपुर के स्टेशन रोड स्थित एक होटल ले गया और वहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद वह अक्सर उसे होटल ले जाता था और दो से तीन दिन रखता था और फिजिकल रिलेशन बनाता था। इस दौरान महिला कई बार प्रेग्नेंट हुई लेकिन इमरान ने दवा खिलाकर अबॉर्शन करा दिया। बार-बार अबॉर्शन से तंग आकर महिला ने जब शादी का दबाव बनाया पहले तो उसने इनकार कर दिया और बाद में धर्म बदलने का प्रेशर बनाने लगा।
पीड़िता के मुताबिक, इमरान ने कहा कि तुम अपना धर्म बदल लो और इस्लाम कबूल कर लो, तब तुमसे शादी कर लूंगा। 2016 से ही शादी का झांसा देकर बनाता रहा। इस बीच उसने दूसरी लड़की से शादी भी कर ली। जब इसके बारे में पूछा को माता-पिता, भाई और भाभी को जान से मारने और बेटी को बेच देने की धमकी दी। पीड़िता ने कहा कि 'जब मैं थाना गई तो पुलिस ने दो धर्म का मामला होने की वजह से आवेदन लेने से मना कर दिया।