बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार
24-Feb-2025 03:16 PM
By First Bihar
Bihar Crime News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिवसीय दौरे पर भागलपुर पहुंचे हैं। पीएम मोदी के दौरे को लेकर जिले की सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है हालांकि पीएम के भागलपुर आने से पहले भारत-पाकिस्तान मैच देख रहे युवक की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद जिले के पुलिस महकमें में हड़कंप मचा रहा। घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के टीएनबी कॉलेज परिसर स्थित सरकारी क्वार्टर की है।
युवक की पहचान ललमटिया थाना क्षेत्र के नसरतखानी निवासी रूप नारायण मंडल के 40 वर्षीय बेटे प्रभु नारायण मंडल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने रविवार की रात करीब 10 बजे घर में घुसकर प्रभु को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। परिजन युवक को लेकर अस्पताल जा ही रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। वह टीएनबी कॉलेज में काम करता था और सदभावना कप में महेंद्र सिंह धोनी के साथ क्रिकेट मैच खेल चुका था।
हत्या का आरोप मुहल्ले के रहने वाले टीएनबी कॉलेज के कर्मी शंभू नाथ झा के बेटे संजीव झा के ऊपर लगा है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वारदात के पीछे की वजह क्या है।