Bihar News : बिहार में दुकानदारों को बड़ी राहत! अब बिजली बिल में हर महीने बचेंगे पैसे; फिक्स्ड चार्ज में हुआ बदलाव Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल
09-Mar-2021 06:26 AM
PATNA : आखिरकार बेऊर जेल के उपाधीक्षक संजय कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। इस बात की संभावना पहले से जताई जा रही थी कि बेऊर जेल के उपाधीक्षक के संजय कुमार के ऊपर गाज गिरेगी। पटना डीएम ने उनके खिलाफ जांच की सिफारिश की थी और अब जेल आईजी मिथिलेश मिश्रा ने उनके निलंबन से जुड़ा आदेश जारी कर दिया है। भोपाजी क्षेत्र संजय कुमार पर बेऊर जेल से मोबाइल बरामद होने और वीडियो वायरल होने के मामले में जांच के बाद कार्रवाई की गई है।
आपको बता दें कि 3 मार्च की सुबह-सवेरे बिहार के सभी जिलों में जिला प्रशासन की टीमों की तरफ से छापेमारी की गई थी। बेउर जेल में भी सुबह 5 बजे पटना डीएम और एसएसपी के नेतृत्व में टीम छापेमारी करने पहुंच गई थी लेकिन उपाधीक्षक के संजय कुमार ने इसमें आधे घंटे की देरी कराई। तकरीबन आधे घंटे तक के पटना डीएम और अन्य अधिकारियों को गेट पर इंतजार करना पड़ा इसके बाद उपाधीक्षक संजय कुमार वहां पहुंचे और गेट खोला जा सका। उसी वक्त पटना डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने आशंका जताई थी कि जेल में छापेमारी करने गई टीम को आधा घंटा तक खड़ा कराने से अंदर कैदियों को आपत्तिजनक सामान छिपाने का मौका मिल गया।
डीएम ने इस मामले में उपाधीक्षक की मिलीभगत की आशंका जताई थी। इसी मामले में डीएम की तरफ से अधीक्षक संजय कुमार से स्पष्टीकरण भी मांगा गया था लेकिन उन्होंने कोई साफ जवाब नहीं दिया। इसके पहले 1 मार्च को बेऊर जेल का एक वीडियो वायरल हुआ था घटना की जांच में कैदियों द्वारा जेल में स्मार्टफोन रखने और उसका इस्तेमाल करने की पुष्टि हुई थी। 3 मार्च को बेऊर जेल में छापेमारी के दौरान जिला प्रशासन की टीम को दो मोबाइल फोन और एक सिम भी मिला था। खुद जेल आईजी ने 7 मार्च को जब फिर से छापेमारी की तो जेल से एक और मोबाइल फोन बरामद हुआ। ऐसे में विभाग का मानना है कि बेउर जेल के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी होने के बावजूद उपाधीक्षक संजय कुमार अपने दायित्व को नहीं निभा पाए। उनकी विफलता के कारण उन्हें दोषी पाया गया और तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। आपको बता दें कि जेलों पर छापेमारी के बाद इसके पहले नवादा जेल के उपाधीक्षक को भी निलंबित किया जा चुका है।