Patna Airport : अब महंगा होगा पटना से हवाई सफर! दिल्ली-मुंबई जाने से पहले जेब जरूर देख लें; इतना बढ़ गया किराया Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज
04-Aug-2025 05:57 PM
By First Bihar
BETTIAH: शराबबंदी वाले राज्य में शराब पीकर रात में हंगामा करना दो लोगों को महंगा पड़ गया। सूचना मिलने के बाद मौक पर पहुंची पुलिस ने दोनों शराबियों को गिरफ्तार कर लिया।
दोनों वार्ड संख्या 15 में बीच सड़क पर शराब पीकर हंगामा कर रहे थे। तभी किसी ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया। गिरफ्तार दोनों युवकों की पहचान राजन पांडेय और विकास कुमार के रूप में हुई है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता।
पुलिस ने पहले ब्रेथ एनालाइजर से दोनों की जांच करायी, जिसमें शराब पीने की पुष्टि होने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि दोनों युवक वार्ड संख्या 15 में नगर परिषद द्वारा हो रहे नाली निर्माण कार्य को लेकर ठेकेदार मोहित राज से बहस कर रहे हैं। यह निर्माण कार्य संतोष टी स्टॉल से लेकर सोनार पट्टी रोड तक कराया जा रहा है।
वीडियो में एक युवक नशे की हालत में दिख रहा है और कह रहा है कि "रात में नाली का ढलाई कार्य क्यों किया जा रहा है?" थोड़ी ही देर में पुलिस मौके पर पहुंचती है, जहां युवकों और पुलिस के बीच भी बहस देखी जा सकती है। वीडियो में मोहित राज का भाई यह कहते हुए दिखाई देता है कि “सभी कॉल डिटेल और वीडियो मौजूद हैं। हालांकि, इस वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है।
थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में दोनों युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिस व्यक्ति से दोनों का विवाद हुआ था, उसकी ओर से अब तक कोई लिखित शिकायत थाने में नहीं की गई है।
बेतिया से फर्स्ट बिहार संवाददाता संतोष कुमार की रिपोर्ट