Bihar Rail Project: बिहार के इस अहम रेल परियोजना की सभी प्रक्रियाएं पूरी, एक साल में भूमि अधिग्रहण का लक्ष्य Bihar Rail Project: बिहार के इस अहम रेल परियोजना की सभी प्रक्रियाएं पूरी, एक साल में भूमि अधिग्रहण का लक्ष्य CUET UG 2026 के छात्रों के लिए बड़ी राहत: NTA ने दिया एक और मौका, इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन, जानें नया अपडेट Bihar News: बिहार में बच्चा चोरी के मामलों को लेकर पुलिस सतर्क, SP ने सभी थानों को किया अलर्ट Bihar News: बिहार में बच्चा चोरी के मामलों को लेकर पुलिस सतर्क, SP ने सभी थानों को किया अलर्ट Patna News: पटना में दफादार-चौकीदार संघ का प्रदर्शन, बैरिकेडिंग हटाने की कोशिश, पुलिस ने बरसाईं लाठियां Bihar News: बराबर पहाड़ी पर भगदड़ में 7 श्रद्धालुओं की मौत हुई...सरकार ने एसडीओ को सजा क्या दी...'निंदन' की, वो आज भी दूसरे अनुमंडल में SDO हैं भीषण सड़क हादसा: बिहार जा रही स्लीपर बस पलटी, अबतक 7 लोगों की मौत, 40 से अधिक घायल भीषण सड़क हादसा: बिहार जा रही स्लीपर बस पलटी, अबतक 7 लोगों की मौत, 40 से अधिक घायल Bihar News: बिहार के इन शहरों की ट्रैफिक व्यवस्था होगी हाईटेक, AI कैमरों से जाम पर लगेगा ब्रेक; यातायात नियमों का उल्लंघन पड़ेगा भारी
23-Feb-2026 03:30 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: बिहार के बेतिया में मनुआपुल थाना क्षेत्र अंतर्गत चमैनिया बाजार के समीप बच्चा चोरी की अफवाह के कारण एक गूंगे कचरा बीनने वाली को लोगों ने घंटों बंधक बनाए रखा। बाद में पुलिस की जांच में आरोप पूरी तरह निराधार पाए गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार संबंधित व्यक्ति बोरे में कचरा बीन रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों को उस पर संदेह हुआ और बच्चा चोरी की आशंका जताते हुए उसे पकड़ लिया गया। देखते ही देखते भीड़ जुट गई और उससे पूछताछ की जाने लगी। इस बीच किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि हमारा चैनल नहीं करता है।
सूचना मिलते ही मनुआपुल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने उक्त व्यक्ति से पूछताछ की। सत्यापन के बाद यह स्पष्ट हुआ कि बच्चा चोरी की बात अफवाह थी। इसके बाद संबंधित व्यक्ति को छोड़ दिया गया।
थानाध्यक्ष रवि कुमार ने कहा कि अफवाहों के आधार पर किसी को प्रताड़ित करना कानूनन अपराध है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध स्थिति में स्वयं कार्रवाई करने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
रिपोर्ट- संतोष कुमार, बेतिया