ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 वर्षीय बच्चे के अपहरण की नाकाम कोशिश, वारदात से इलाके में हड़कंप

Bihar Crime News: बेतिया में दिनदहाड़े 10 वर्षीय बच्चे के अपहरण का प्रयास नाकाम, दो भाई घायल, 15 हजार रुपये छीने गए, पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की।

19-Jan-2026 07:55 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: बेतिया नगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक 10 वर्षीय बच्चे के अपहरण की कोशिश से इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना नगर थाना स्थित वार्ड नंबर 11 इलम राम द्वारदेवी चौक की है। घटना शनिवार की शाम लगभग 4:30 बजे की बताई जा रही है।


जानकारी के अनुसार, नवीउल हक के 10 वर्षीय पुत्र मोहम्मद नवी पुराने घर से नए घर की ओर जा रहा था, तभी चार से पांच की संख्या में आए अपराधियों ने उसे जबरन उठाने का प्रयास किया। बच्चे के शोर मचाने पर उसे बचाने पहुंचे उसके बड़े भाई आरजू नवी (15 वर्ष) और समीर नवी (14 वर्ष) पर अपराधियों ने हमला कर दिया। 


हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि 10 वर्षीय मोहम्मद नवी को कोई चोट नहीं आई। परिजनों का आरोप है कि इस दौरान अपराधियों ने घायल आरजू नवी की जेब से 15 हजार रुपये भी छीन लिए और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। 


दोनों घायलों का इलाज बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित बच्चों की मां के लिखित आवेदन के आधार पर मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

रिपोर्ट- संतोष कुमार, बेतिया