ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / crime / Bengaluru Gangrape: दिल्ली की महिला से बेंगलुरू में गैंगरेप, होटल की छत पर...

Bengaluru Gangrape: दिल्ली की महिला से बेंगलुरू में गैंगरेप, होटल की छत पर 4 लोगों ने की दरिंदगी

Bengaluru Gangrape: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में दिल्ली की एक महिला से कथित तौर पर गैंगरेप का मामला सामने आया है। 4 लोगों ने होटल की छत पर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है।

22-Feb-2025 09:31 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Bengaluru Gangrape: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में दिल्ली की एक महिला से कथित तौर पर गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि पीड़िता 33 साल की शादीशुदा महिला है, जो मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली है। पीड़िता पिछले कुछ सालों से अपने पति के साथ बेंगलुरु में बस गई है। घटना कोरमंगला की है।


पुलिस के मुताबिक, पीड़िता एक होटल के खानपान विभाग में काम करती है और कार्यक्रमों में भोजन परोसती है। पुलिस ने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि वह ज्योति निवास कॉलेज जंक्शन पर इंतजार कर रही थी तभी 20 साल की उम्र के चार लोग उसके पास आए और उससे बातचीत करने लगे। इसके बाद उनके बीच दोस्ती हो गई और आरोपियों ने महिला को रात के भोजन के लिए एक होटल में बुलाया। 


पुलिस के अनुसार, एक निजी होटल में रात के भोजन के बाद आरोपियों ने कथित तौर पर शादीशुदा महिला से होटल की छत पर सामूहिक बलात्कार किया। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए BNS की धारा 70 के तहत FIR दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए 3 आरोपी पश्चिम बंगाल के हैं, जबकि एक उत्तराखंड का है।