ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल! Bihar News : बिहार में दुकानदारों को बड़ी राहत! अब बिजली बिल में हर महीने बचेंगे पैसे; फिक्स्ड चार्ज में हुआ बदलाव Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब

Home / crime / बेगूसराय पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक लूट में शामिल 5 अपराधी हथियार...

बेगूसराय पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक लूट में शामिल 5 अपराधी हथियार के साथ अरेस्ट

26-Dec-2020 01:19 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI : बेगूसराय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस ने वीरपुर थाना के लक्ष्मीपुर स्थित आईडीबीआई बैंक में  लूटकांड का उद्भेदन करते हुए पांच अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है. 

लूक की रकम भी पुलिस ने अपराधियों के पास से बरामद की है. शनिवार को  एसपी अवकाश कुमार ने लूटकांड का पर्दाफाश करते हुए बताया कि 16 दिसंबर को बीरपुर थाना अंतर्गत लक्ष्मीपुर स्थित आईडीबीआई बैंक में हथियार के बल पर अपराधियों ने 6 लाख 66 हजार रुपए की लूट की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया था. जब बैंक कर्मी ने इसका विरोध किया तो बैंककर्मी के साथ मारपीट  और दहशत फैलाने के लिए अपराधियों के द्वारा फायरिंग भी की गई थी. वारदात के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम का गठन किया था और अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही थी.

मोबाइल सर्विलांस एवं सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर पुलिस को सफलता मिली है औऱ  5 अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है. अपराधियों के पास से पुलिस ने दो देसी कट्टा, एक गोली, दो खोखा, घटना में प्रयुक्त तीन मोटरसाइकिल सहित लूटी गई रकम को भी बरामद किया है. गिरफ्तार अपराधी की पहचान समस्तीपुर जिले के रहने वाले चंदन पासवान,  युवराज सोनी, माईकल सोनी, विवेक कुमार, वहीं  तेघड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले पंकज कुमार के रुप में की गई है.  मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है, उसे पकड़न के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.