रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज
19-May-2021 08:38 AM
By JITENDRA
BEGUSARAI: पैसे के विवाद में एक कलयुगी पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना बेगूसराय के मटिहानी थाना क्षेत्र स्थित रामदीरी नकटी टोला की है। मृतका की पहचान शंकर सिंह की 32 वर्षीय पत्नी संगीता देवी के रूप में हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
मृतका के भाई रमेश कुमार ने बताया कि दो महीने पूर्व उसने अपनी बहन को मुंडल कार्य के लिए एक लाख रुपये कर्ज के तौर पर दिए थे। कर्ज में लिए गये पैसे को वह अपनी बहन से मांग रहा था। उनकी बहन भी पैसे लौटाने के लिए बराबर अपने पति को कहती थी। इसी पैसे के विवाद को लेकर पति ने उनकी बहन को सात गोली मारी। जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। इस हत्या के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया।
गौरतलब है कि सिंघौल थाना अंतर्गत अमरौर निवासी रामबहादुर सिंह ने 2005 में अपनी बेटी संंगीता की शादी शंकर सिंह के साथ धूमधाम से किया था। लेकिन आज इस घटना से परिवार के सभी सदस्य मर्माहत है। मृतका की एक बेटी और दो बेटों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना से इलाके के लोग भी सकते में हैं।
मटिहानी थानाध्यक्ष परशुराम ने बताया कि पति और पत्नी के बीच पैसे को लेकर विवाद हुआ। इसी विवाद के बाद पति ने पत्नी को गोलियों से भून डाला। जिससे पत्नी की घटनास्थल पर मौत हो गयी। जबकि आरोपी पति मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा है । वही पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।