Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल
30-Jan-2023 10:51 AM
By First Bihar
BEGUSARAI: बिहार में चोरी- डकैती, हत्या जैसे अपराध कि घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। एक बार अपराधियों ने लुट की घटना को अंजाम दिया है। आधी रात को डकैतों ने एक स्वर्ण व्यवसाई के दुकान को अपना शिकार बनाया। डैकतों के आवाज से जब घर वालों की नीन्द खुली तो, डकैतों ने उन पर हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें घर के कई परिजन घायल हो गए।
आधी रात को घर में घुसे चोर
बता दें यह घटना बेगूसराय में थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर हुई है। रविवार की रात करीब दो बजे लगभग आधा दर्जन की संख्या में डकैत एक दुकान में दाखिल हुए, और डकैती के घटना को अंजाम दे दिया। इतना ही नहीं डकैतों ने दुकानदार के घर में भी घुसकर डकैती करने का प्रयास किया। शोर के कारण घर वालों की नीन्द खुली तो डकैतों ने घर के चार सदस्यों को पीट- पीट कर जख्मी कर दिया। आपको बता दें कि फिलहाल पूरे मामला की जांच पुलिस कर रही है।
80000 नगद, चांदी के बर्तन चुराए
बताया जा रहा है कि रात के करीब 2:00 बजे आधा दर्जनों की संख्या में डकैत दुकान के अंदर दाखिल हुए थे जिसके बाद गल्ला में रखे 80000 नगद चांदी के बर्तन सहित कई समानों की चोरी की। दुकान में आवाज सुनकर जैसे ही घर के लोग जगे डकैतों ने उन पर हमला शुरू कर दिया । इस हमले में रमन चौधरी, प्रेम चौधरी और बजरंग चौधरी का सर फट गया और गंभीर रूप से जख्मी है। वही सोनू चौधरी के पेट से गोली छूकर निकल गई । मौके पर घटना की सूचना पाकर मंझौल डीएसपी मंझौल थानेदार चेरिया बरियारपुर थानेदार दल बल के साथ पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं। जहां दुकान के बाहर गली से एक पोटली बरामद हुआ है जिसमें चांदी बरामद किया गया है। वहीं घटनास्थल से एक खोखा भी पुलिस ने बरामद किया है।
फिलहाल पुलिस ने दुकान के भीतर किसी भी शख्स को जाने से मना कर दिया है।। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश दिख रहा है। पुलिस इस पूरे मामले के उद्भेदन के लिए डॉग स्क्वायड का सहारा ले सकती है। वहीं पुलिस दुकान और उसके अगल-बगल के दुकानों में लगे सीसीटीवी को खंगालने में भी जुटी हुई है।