बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार
25-Feb-2025 02:56 PM
By HARERAM DAS
Bihar Crime News: बेगूसराय में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को शराब के नशे में धुत युवक ने भारी उत्पात मचाया। शराब के नशे में महिलाओं के साथ गाली गलौज कर रहे युवक को जब लोगों ने ऐसा करने पर टोका तो उसने घर पर चढ़कर हवाई फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग का एक वीडियो भी सामने आया है। घटना लाखों थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव की है।
बताया जा रहा है कि आज सुबह बाजितपुर गांव के वार्ड- 45 निवासी मनोहर पासवान का बेटा रॉकी कुमार हथियार लेकर राबिन कुमार के घर पहुंचा और हवाई फायरिंग की। इस दौरान घर के लोगों ने हवाई फायरिंग करते रॉकी का वीडियो भी बनाया जो अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित परिवार के मुताबिक आरोपी रॉकी कुमार बदमाश किस्म का है और आए दिन शराब पीकर रोबिन कुमार के घर की महिलाओं के साथ गाली गलौज करता था।
जब पीड़ित परिवार ने उसे गाली गलौज करने से मना किया तो इसी से नाराज होकर हथियार लेकर वह राबिन कुमार के घर पहुंचा और फायरिंग कर दी। पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना डायल 112 पुलिस वाहन को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी रॉकी को हिरासत में लेकर थाना ले गई है। फिलहाल पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है। पीड़ित राबिन कुमार ने बताया कि शराब पीकर बराबर गाली गलौज करता था और विरोध करने पर घर पर आकर फायरिंग किया है।
इस मामले में सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि रॉकी कुमार के द्वारा रोबिन कुमार के घर के महिलाओं के साथ गाली गलौज किया जाता था और मना करने पर आज फायरिंग की गई। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ स्थानीय लोगों के सहयोग से आरोपी रॉकी कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक खोखा भी बरामद किया गया है पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई कर रही है।