मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
27-Jan-2025 11:36 AM
By HARERAM DAS
Bihar Crime News: बेगूसराय में बाइक क्षतिग्रस्त करने से मना करने पर एक युवक ने अपनी मौसी और मौसेरे भाई पर गोली चला दी। फायरिंग की इस घटना में दोनों मां बेटा घायल हो गए हैं। घायल मां बेटे को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर चाणक्य नगर मोहल्ले की है।
पीड़ितों की पहचान खगड़िया के महेश खूंट गांव के इंग्लिश टोला के रहने वाले स्वर्गीय मनोज राम की के पुत्र आशीष कुमार एवं पत्नी बिंदु देवी के रूप में की गई है। बताया जाता है कि आशीष अपने परिवार के साथ पिछले तीन वर्षों से बेगूसराय के चाणक्य नगर में किराए के मकान में रहता है। इसी मकान में आशीष का मौसेरा भाई अमित कुमार भी परिवार के साथ किराया पर रहता है।
घटना के संबंध में पीड़ित पक्ष ने बताया कि अमित कुमार का किसी अन्य लोगों के साथ झगड़ा हुआ था, जिसमें दूसरे लोगों ने अमित कुमार की बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया था। आशीष कुमार द्वारा अमित कुमार को लड़ाई झगड़ा को लेकर समझाने बुझाने गया था। आरोप है कि इसी समझाने से नाराज होकर बीती रात जब सभी लोग घर में सोने जा रहे थे तभी अमित कुमार अपने परिवार के साथ घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
इस दौरान अमित कुमार ने गोली चला दी, जो गोली आशीष कुमार को गर्दन को जख्मी करते हुए निकल गया और बारुद उसके मां के चेहरे पर लग गई। फिलहाल दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है जहां वह खतरे से बाहर है। घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को भी दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।