Bihar Crime News: बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने एक किसान को गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के रामदीरी आकाशपुर की है। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है. पुलिस गांव में कैंप कर रही है।
मृतक किसान युवक की पहचान सिंघौल थाना अंतर्गत रामदीरी आकाशपुर टोला निवासी रामानंद सिंह के 35 वर्षीय पुत्र राम निवास कुमार के रूप में हुई हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
मृतक के चाचा ने बताया कि दूध सेंटर से दूध देकर घर लौट रहा था, तभी बदमाशों ने रामनिवास को घेरकर रामदीरी आकाशपुर टोला के समीप गोली मारकर हत्या कर दिया है। इसके बाद बदमाश हथियार लहराते मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने रामनिवास को उठाकर सदर अस्पताल लाया, जहां डॉक्टर ने रामनिवास को मृत घोषित कर दिया है।
हत्या के बाद परिजनों में कोहरा मचा हुआ है। वहीं इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। हालांकि घटनास्थल पर सदर डीएसपी सुबोध कुमार के नेतृत्व में पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि दूध सेंटर दूध देकर आ रहा था, तभी बदमाशों ने दियारा क्षेत्र में गोली मारकर हत्या कर दी है। प्रथम दृष्टिया में डीएसपी ने कहा दुश्मनी के कारण ही घटना को अंजाम दिया गया है, ऐसा प्रतीत हो रहा है। फिलहाल परिजन के द्वारा किसी भी तरह की कोई जानकारी नहीं दिया गया है।