बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना
06-Apr-2025 01:29 PM
By HARERAM DAS
Bihar Crime News: बेगूसराय में एक बीजेपी नेता की बेटी के ऊपर एसिड अटैक हुआ है। लड़की कमरे में सो रही थी, इसी दौरान बदमाशों ने खिड़की से एसिड अटैक किया है। एसिड अटैक में झुलसी छात्रा को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बखरी थाना क्षेत्र के बखरी बाजार की है।
एसिड से झुलसी युवती भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष संजय सिंह की बेटी पल्लवी राठौर है। बताया जा रहा है कि पल्लवी शनिवार की रात में अपने कमरे में सोई हुई थी। इसी दौरान खिड़की से उस पर एसिड फेंका गया। घटना के तुरंत बाद उसने इसकी जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद इलाज के लिए उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
घायल युवती के पिता संजय सिंह ने बताया कि रात में सब लोग सोए हुए थे। करीब दो बजे पल्लवी काफी जोर से चिल्लाई। सभी लोग दौड़कर वहां पहुंचे तो उसने चेहरा पर जलन होने की बात बताई। उसके कपड़ों पर चिपचिपा पदार्थ लगा हुआ था, एसिड था। घटना के तुरंत बाद निजी अस्पताल ले गए।
इसी दौरान बखरी थाना की गश्ती गाड़ी दिखी तो पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। किसी के साथ कोई लड़ाई-झगड़ा नहीं चल रहा था, जिससे किसी पर आशंका जताया जा सके। भाजपा ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे, जांच-पड़ताल चल रही है।