चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..
15-Apr-2025 09:50 PM
By First Bihar
UP NEWS: उत्तर प्रदेश के मेरठ में जब से सौरभ हत्याकांड सामने आया तब से आए दिन पति-पत्नी और वो का मामला सामने आ रहा है। कभी पति अपनी पत्नी की हत्या करता है तो कभी पत्नी अपने पति की जान लेती है। तो वही कभी प्रेमी की जान चली जाती है। कभी शादी से पहले दुल्हन ही प्रेमी के साथ फरार हो जाता है। ऐसा कोई दिन नहीं होगा जब यूपी में इस तरह की घटनाएं नहीं होती होगी। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ से निकल कर सामने आई है। जहां शादी के दिन एक दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी। घर पर बारात आने वाली थी।
बारात आने से ठीक पहले दुल्हन ब्यूटी पार्लर गई हुई थी वही से वो अपने आशिक के साथ नौ दो ग्यारह हो गयी। घर पर सभी लोग दुल्हन के लौटने का इंतजार कर रहे थे। बारात दरवाजे पर आ चुकी थी। ब्यूटी पार्लर से दुल्हन के घर वापस नहीं लौटने से घरवाले हैरान और परेशान हो गये। जब घरवालों को पता चला कि लड़की अपने प्रेमी के साथ भाग गई है। तो घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन कोई अता-पता नहीं चल सका।
उधर दूल्हा बारात लेकर पहुंच चुका था। जिसे देखकर लड़की वाले परेशान थे। उन्होंने लड़के वालों से यह कहा कि कार हादसे में दुल्हन की मौत हो गयी है। यह खबर सुनते ही दूल्हा और उसकी मां की तबीयत बिगड़ गयी। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूल्हा पक्ष के लोग इस बात को लेकर सदमें में थे कि अभी शादी हुई भी नहीं थी कि दुल्हन की मौत हो गयी। दूल्हा पक्ष इस बात से अनजान था कि जो बातें उन्हें बताई गयी है वो झूठी है। लड़की जीवित है और शादी से पहले वो अपने आशिक के साथ फरार हो गयी। घर की इज्जत का ख्याल रखते हुए उसकी मौत की खबर फैला दी गयी।
मामला मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र का है। यहां की रहने वाली एक लड़की का रिश्ता रोहटा थाना क्षेत्र में तय हुआ था। लड़की किसी दूसरे लड़के को चाहती थी उससे बेइंतहा प्यार करती थी। वो शादी के लिए तैयार नहीं थी। जिस दिन उसकी शादी होने वाली थी उसी दिन वो अपने आशिक के साथ फरार हो गयी। घर से वो यह कहकर गयी थी कि वह ब्यूटी पार्लर जा रही है औ वही से वो अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी। लड़की के पिता ने इस बात की शिकायत थाने में दर्ज करायी है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।