ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप

Home / crime / Bihar Crime News: रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने जाना युवक को...

Bihar Crime News: रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने जाना युवक को पड़ा भारी, लोगों ने जानवरों की तरह बांधकर पीटा

Bihar Crime News: बांका के चिलकावर गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर युवक की ग्रामीणों ने रस्सी से बांधकर पिटाई कर दी। युवक शराब के नशे में था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है।

01-Jul-2025 02:23 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: बिहार के बांका में एक प्रेम प्रसंग का मामला देर रात उस समय तूल पकड़ गया जब ग्रामीणों ने एक युवक को रस्सी से बांधकर पीट दिया। यह घटना सोमवार देर रात की है और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना रजौन थाना क्षेत्र स्थित चिलकावर गांव की है।


पीड़ित युवक की पहचान गांव निवासी संतोष सिंह के रूप में हुई है, जो रात के अंधेरे में किसी से मिलने आया था। बताया जा रहा है कि वह शराब के नशे में था और जब ग्रामीणों ने उसे रोका, तो उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने उसे रस्सी से बांधकर पीटा।


सूचना मिलते ही रजौन पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पूछताछ में उसने शराब पीने की बात कबूल की। हालांकि ग्रामीणों की ओर से इस मामले में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।


थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि युवक के खिलाफ शराब पीकर हंगामा करने का मामला दर्ज किया गया है। गांव में घटना को लेकर चर्चाएं तेज हैं, लेकिन ग्रामीण फिलहाल कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। पुलिस मामले की कानूनी जांच और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।