मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
01-Jan-2025 12:59 PM
By FIRST BIHAR
Bangladeshi suspect in custody: मुंगेर के लड़ैयाटांड थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित पहाड़ की तड़ाई में बसे न्यू पैसरा गांव से सीआरपीएफ ने एक संदिग्ध बंग्लादेशी को हिरासत में लिया है। सीआरपीएफ ने उसे लड़ैयाटांड थाना पुलिस को सौंप दिया है। जिससे पुलिस के वरीय अधिकारी लगातार पूछताछ कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार नव वर्ष को लेकर सीआरपीएफ द्वारा लगातार नक्सल प्रभावित क्षेत्र में कॉबिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसी दौरान सीआरपीएफ की टीम पहाड़ की तराई में बसे नक्सल प्रभावित न्यू पैसरा गांव पहुंची, जहां पर एक संदिग्ध व्यक्ति मिला। जिसके बारे में गांव वालों से पूछताछ की गयी तो किसी ने कुछ भी बताने से इंकार किया।
जिसके बाद सीआरपीएफ जवान को शंका हुआ और वह संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि वह बंग्लादेश का रहने वाला है और उसका नाम इब्राहिम खलील है लेकिन वह यहां कैसे पहुंचा और क्यों आया इस बारे में वह कुछ नहीं बता पा रहा है। उसकी भाषा भी पूरी तरह से समझ में नहीं आ रहा है. क्योंकि वह बंग्ला बोल रहा है।
सीआरपीएफ ने संदिग्ध को लड़ैयाटांड थाना पुलिस को सौंप दिया है। जिससे एसपी कार्यालय में पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि सीआरपीएफ के जवानों से एक संदिग्ध बंग्लादेशी को हिरासत में लेकर संबंधित थाना को सौंपा है। इसकी सूचना आईबी को भी दे दी गयी है। उससे लगातार पूछताछ किया जा रहा है कि वह कैसे यहां पहुंचा और क्यों यहां आया है।