मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
11-Jan-2026 05:28 PM
By FIRST BIHAR
Crime News: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के शांति नगर मोहल्ले में घरेलू विवाद के चलते एक युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 28 वर्षीय शुभम के रूप में हुई है, जो पेंटिंग का काम करता था।
जानकारी के अनुसार, शुभम काम से लौटकर घर आया और पत्नी से अंडा करी बनाने को कहा। पत्नी के मना करने पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो विवाद में बदल गई। परिजनों का कहना है कि पत्नी घर छोड़कर सड़क पर चली गई, जिसके बाद शुभम और उसकी मां उसे वापस घर लाए। इस दौरान मोहल्ले के लोगों ने झगड़ा देख लिया, जिससे शुभम को बदनामी का डर सताने लगा।
तनाव और मानसिक दबाव में शुभम ने घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि शुभम की शादी पिछले साल अप्रैल में हुई थी और पत्नी पहले भी कई बार झगड़े के बाद घर छोड़कर चली जाती थी। शुभम को यह बात बिल्कुल पसंद नहीं थी।
सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक ने बताया कि शुरुआती जांच में पति-पत्नी के विवाद की बात सामने आई है। पुलिस ने कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।