वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राजस्व सेवा संवर्ग का उपमुख्यमंत्री पर हमला, नियम संशोधन और भूमि सर्वे पर उठाए सवाल राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश
01-Mar-2021 07:55 PM
DESK: अवैध संबंध में एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। दो सगे भाइयों ने ईंट पत्थरों से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। बताया जाता है कि युवक का अवैध संबंध महिला से लंबे समय से चल रहा था। महिला को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर पति और देवर आगबबूला हो गया और उसी वक्त प्रेमी की इस कदर पिटाई कर दी उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। पुलिस की माने तो 21 साल के युवक का शव लक्ष्मणपुर गांव के बाहर से मिला था जिसके बाद चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। घटना का कारण जानकर पुलिस भी हैरान रह गयी।
घटना का कारण अवैध संबंध का होना बताया जा रहा है। पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखने के बाद पति ने अपने भाई के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। घटना उत्तर प्रदेश के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के नारखास गांव की है। जहां रामबाबू की पत्नी का अवैध संबंध बदन सिंह नामक एक 21 साल के युवक से था। कई वर्षों चोरी छिपे उनका मिलना जुलना और अवैध संबंध जारी था। रामबाबू इन सब बातों से पूरी तरह से अंजान था।
एक दिन जब घर पर कोई नहीं था तब पत्नी ने मौका पाकर अपने प्रेमी को फोन कर घर पर बुलाया। जिसके बाद उसका प्रेमी भी प्रेमिका से मिलने पहुंच गया। तभी कुछ देर बाद अचानक रामबाबू भी घर पहुंचा और जो कुछ देखा उसके पैरों तले जमीन खिसक गया। अपनी पत्नी और बदन सिंह को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर वो इस कदर आग बबूला हुआ कि अपने भाई श्यामबाबू के साथ मिलकर बदन सिंह की ईंट पत्थर से पीट-पीटकर उसकी निर्मम हत्या कर दी।
घटना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और चार लोगों को गिरफ्तार किया। एएसपी ने बताया कि लक्ष्मणपुर गांव के बाहर एक 21 साल के युवक का शव मिला है। सिर और गले में चोट के निशान पाए गए हैं। इस मामले में दूसरे गावं की महिला के साथ प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात की है।