चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..
04-Mar-2025 05:53 PM
By First Bihar
Bihar Crime News: बिहार के बगहा में एक 6 साल की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत की गई है। बच्ची बारात देखने के लिए गई थी। इसी दौरान गांव के ही एक शख्स मासूम को जबरन खींचकर खेतों में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देकर वहां से फरार हो गया।
जानकारी के मुताबिक, भैरोगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में देर रात बारात आई थी। बारात में आर्केस्ट्रा का डांस भी था। डीजे की आवाज सुनकर 6 साल की मासूम बारात देखने के लिए घर से निकल गई। बारात में आर्केस्ट्रा का प्रोग्राम चल रहा था, तभी वहां मौजूद युवक की नियत बिगड़ गई और आरोपी बच्ची को जबरन खींचकर ईंख के खेत में ले गया और उसके साथ रेप किया।
इस दौरान बच्ची चिखती रही, चिल्लाती रही लेकिन उसकी चीखें आर्केस्ट्रा के शोर में दब गई। किसी तरह से बच्ची अपने घर पहुंची और परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। परिजनों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। इस घटना को लेकर गांव के लोगों में आरोपी और उसके परिवार के लोगों के प्रति गहरी नाराजगी देखी जा रही है।