पटना मेट्रो के मजदूरों का जोरदार हंगामा, ज्यादा काम लेने और कम मजदूरी देने का आरोप पटना मेट्रो के मजदूरों का जोरदार हंगामा, ज्यादा काम लेने और कम मजदूरी देने का आरोप सिर्फ 5 अप्रैल तक का खेल… एक दिन की देरी और हजारों का नुकसान, PPF निवेश में न करें ये गलती! UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान
24-Apr-2025 05:53 PM
By First Bihar
Bihar Crime News: बड़ी खबर पश्चिम चंपारण के बाल्मीकिनगर से आ रही है, जहां अपराधियों ने एक साधु दंपति की हत्या कर दोनो के शव को नदी में फेक दिया। गुरुवार को दोनों पति-पत्नी का शव नदी से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
बताया जा रहा है कि दोनों पति पत्नी धनहिया रेता स्थित शिव मंदिर में पूजा पाठ करते थे। दोनों मंदिर में ही रहते थे। मृतकों की पहचान बुघन महतो और उनकी पत्नी भगवती देवी के रूप में हुई है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है।
परिजनों ने बताया कि बुधवार की सुबह से ही दोनों लापता थे। परिजन जब दोनों को तलाश करते हुए मंदिर पहुंचे तो मंदिर का दरवाजा खुला था और दोनों पति-पत्नी का कोई अता-पता नहीं था। देर शाम तक जब दोनों का कहीं पता नहीं चला तो उनकी खोजबीन शुरू की गई। दोनों के गायब होने के बाद गांव में तरह तरह के कयास लगाए जाने लगे।
गुरुवार की सुबह झाड़ियों ले भगवती देवी का शव मिला। इसके बाद थोड़ी दूर पर गंडक नदी से बुधन महतो का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है।