Bihar Crime: इश्क में अड़चन, फिर भी रोमांच! घर से भागे GF-BF, परिवारों की चालाकी ने किया चौंकाने वाला काम Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 साल के लड़के को लगी दो गोलियां Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 साल के लड़के को लगी दो गोलियां Rashmika Vijay Wedding: शादी के बंधन में बंधे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा, उदयपुर में लिए सात फेरे Rashmika Vijay Wedding: शादी के बंधन में बंधे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा, उदयपुर में लिए सात फेरे Toll plaza pass : टोल प्लाजा से इतनी दूर है आपका घर तो नहीं लगेगा टोल, जानें टोल वसूली को लेकर क्या है सरकार का नियम Viral Video: 70 का पाकिस्तानी मौलाना और 26 साल की दुल्हन, सोशल मीडिया पर फोटोशूट का वीडियो वायरल Viral Video: 70 का पाकिस्तानी मौलाना और 26 साल की दुल्हन, सोशल मीडिया पर फोटोशूट का वीडियो वायरल Bihar News: भूख से सूखकर कांटा हुआ पटना Zoo का सफेद बाघ! वीडियो वायरल होने के बाद उठ रहे सवाल Bihar News: दूल्हे के अरमानों पर फिरा पानी! शादी के दूसरे दिन कॉलेज गई दुल्हन प्रेमी संग फरार; कैश और जेवर भी ले गई साथ
26-Feb-2026 01:38 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी एक के बाद एक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस और सरकार को खुली चुनौती दे रहे हैं। अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि अब वे किसी भी वारदात को अंजाम देने में संकोच नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला अरवल से सामने आया है, जहां बदमाशों ने जेडीयू विधायक से रंगदारी की मांग कर दी है।
दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के एक विधायक से ही रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। अरवल जिले के कुर्था विधानसभा क्षेत्र से जदयू विधायक पप्पू कुमार वर्मा ने आरोप लगाया है कि उनसे 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी गई। इस संबंध में उन्होंने शहर तेलपा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने सोशल मीडिया, विशेषकर फेसबुक के माध्यम से गाली-गलौज की और अवधी भाषा का प्रयोग कर उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई। उन्होंने कहा कि लगातार धमकी देकर पैसों की मांग की जा रही थी, जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है।
मामले में विधायक द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर शहर तेलपा थाना में कांड संख्या 20/26 के तहत सुसंगत धाराओं में तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है, उनमें प्रवीण कुमार यादव (चैनपुर, शहर तेलपा), रविंद्र गोप (चौहर, शहर तेलपा) और अवधेश यादव (मखदुमपुर थाना, कुर्था) शामिल हैं।
तेलपा थाना अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने बताया कि विधायक के साथ गाली-गलौज, अभद्र भाषा का प्रयोग और धमकी देकर 50 हजार रुपये की मांग करने के मामले में तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
