बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप
17-Jul-2025 10:17 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: सहरसा जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान में सदर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पूरे जिले में फरार व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सौरबाजार थाना व जिला आसूचना इकाई की संयुक्त टीम द्वारा 25 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी व हथियार तस्कर अजय दास को गिरफ्तार किया गया।
सदर थाना में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए साईबर डीएसपी अजित कुमार ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के नरियार लतहा निवासी अजय दास पिता संजय दास पर 25 हजार रुपये का इनाम था। अजय दास की गिरफ्तारी बुधवार को उसके निवास स्थान से गुप्त सूचना के आधार पर की गयी। अजय दास सौरबाजार थाना में आर्म्स एक्ट के तहत वांछित था। अजय दास का आपराधिक इतिहास साईबर डीएसपी अजित कुमार ने बताया कि अजय दास जिले का एक शातिर व कुख्यात अपराधी है।
जिस पर पूर्व से ही कई संगीन धाराओं में मामला दर्ज है। उसके खिलाफ सदर थाना में पांच मामले दर्ज हैं। सभी मामलों में आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। आरोपित द्वारा हथियार की तस्करी की जाती है। पूर्व में इसके घर से पुलिस द्वारा अवैध हथियार बरामद किया गया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा अजय दास को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। टीम में पुनि सह सौरबाजार थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान, जिला आसूचना इकाई के पुअनि गुंजन कुमार, पुअनि संदीप कुमार व सशस्त्र बल शामिल रहे।
