बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप
13-Jul-2025 10:07 PM
By First Bihar
BHOJPUR: भोजपुर के आरा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां शराब की सूचना पर छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर शराब तस्करों ने हमला बोल दिया। वही जवाबी कार्रवाई में उत्पाद विभाग के जवान ने गोली चलाई। वह गोली शराब तस्कर को लग गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। इस घटना से गुस्साएं लोगोंं ने शव रखकर मुख्य सड़क को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। लोगों ने उत्पाद विभाग के जवान को पकड़ लिया और उसे बंधक बना लिया और जमकर पिटाई कर दी।
दरअसल पूरा मामला भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 3 की है। बताया जाता है कि उत्पाद विभाग की टीम गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करने गई थी। जहां छापेमारी के दौरान ग्रामीणों ने उत्पाद विभाग की टीम पर हमला कर दिया। पुलिस की टीम पर पथराव किया गया। पथराव के बाद उत्पाद विभाग की टीम की ओर से जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई गई। गोली एक शराब तस्कर को लग गयी और उसने वही दम तोड़ दिया।
वहीं दूसरा शराब तस्कर घायल हो गया। मौत से गुस्साए लोगों ने दौड़कर उत्पाद विभाग के एक जवान को पकड़ लिया और पहले उसकी जमकर धुनाई कर दी फिर बंधक बना लिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख सड़क को जाम कर दिया और उत्पाद विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हंगामा कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि जब छापेमारी की सूचना स्थानीय थाना और चौकीदार को नहीं थी तब उत्पाद विभाग की टीम कैसे छापेमारी करने चली आई।
वही ग्रामीण मृतक के परिजनों को सरकारी नौकरी देने की मांग कर रहे हैं। घटना को लेकर भोजपुर पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। सूचना के मिलने के तुरंत बाद जगदीशपुर अनुमंडल एसडीपीओ और जगदीशपुर एसडीएम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा कि मामला क्घा है और यह घटना कैसे हुई?
भोजपुर से राकेश की रिपोर्ट