मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
14-Jan-2025 02:31 PM
By First Bihar
Meerut: हैरान कर देने वाली खबर उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से है, जहां 15 साल के एक लड़के ने परलोक के बारे में जानने की उत्सुकता में खुद की जान ले ली। लड़के ने अपने परिवार के सामने ही खुद को गोली मार ली, जिसके बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बेहद ही चौका देने वाली ये वारदात मेरठ शहर के एपेक्स कॉलोनी में हुई है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिवार के लोगों ने अब तक कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई है। खबरों के मुताबिक 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले युवराज राणा ने अपनी मौत से पहले गूगल और यूट्यूब पर 'गरुड़ पुराण', 'मृत्यु के बाद क्या होता है', मृत्यु के तरीके' और 'मृत्यु के बाद आत्मा कहां जाती है' के बारे में सर्च किया था।
आपको बता दें कि मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई पिस्तौल को बरामद कर लिया है। वहीं पुलिस इस बात की तफ्तीश कर रही है कि बच्चे के पास पिस्तौल कहां से आई थी।
खबरों के मुताबिक मृतक युवराज गलत लड़कों की संगति में पड़ गया था और आए दिन अपनी मां और भाई से डांट खाता था। जिसके कारण वो परेशान रहने लगा था और घर के लोगों से बात भी नहीं करता था।