LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर
07-Feb-2025 08:14 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Lucknow crime news: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। वारदात के बाद आरोपी ने पीड़ित बच्ची को जान से मारने की धमकी भी दी है। आरोपी ने चीखने-चिल्लाने पर बच्ची को डरा-धमका कर चुप करा दिया। चार दिन बाद बच्ची के पेट में तेज दर्द हुआ तो घटना की जानकारी हुई।
सरोजनी नगर क्षेत्र में रहने वाले ऑटो चालक के मुताबिक बीते 2 फरवरी की उसकी 6 साल की मासूम बेटी खेलते खेलते अपने पड़ोसी के घर पहुंच गई। जहां पिछले करीब ढाई वर्षों से अपने रिश्तेदार के घर रह रहा हरदोई के संडीला निवासी 25 वर्षीय युवक सावेज उसे बहला फुसला कर अलग कमरे में बुला ले गया और दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि बच्ची के चीखने चिल्लाने पर उसे डरा धमका कर चुप करा दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने किसी से बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
डरी सहमी मासूम बच्ची 4 दिन बाद पेट दर्द होने पर अपनी मां को घटना के बारे में बताया। इसके बाद बच्ची के परिजन पीड़िता को लेकर सरोजनी नगर थाने पहुंचे। जहां उन्होंने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। लेकिन तब तक आरोपी अपने रिश्तेदार के घर से फरार हो गया था। पुलिस ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम ने छापेमारी कर रही है।