Bihar News: बिहार की कोर्ट ने कलेक्ट्रेट की कुर्की जब्ती का दिया सख्त आदेश, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; सामने आई यह बड़ी वजह Bihar News: बिहार की कोर्ट ने कलेक्ट्रेट की कुर्की जब्ती का दिया सख्त आदेश, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; सामने आई यह बड़ी वजह Bihar Bhumi: बिहार में रविवार को भी खुले रहे निबंधन कार्यालय, दो महीने में 42 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति; लोगों को मिली बड़ी राहत Bihar Bhumi: बिहार में रविवार को भी खुले रहे निबंधन कार्यालय, दो महीने में 42 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति; लोगों को मिली बड़ी राहत Bihar Politics: बिहार में क्राइम कंट्रोल को लेकर हो रही सियासत पर चिराग पासवान ने जताई चिंता, शराबबंदी की समीक्षा पर क्या बोले? Bihar News: पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता ने किया था खेल...फर्जी चालान पर ठेकेदार को भुगतान करना पड़ा भारी, मिली यह सजा.... Bihar Crime News: बिहार में 20 लाख की सनसनीखेज चोरी का 10 दिन बाद भी खुलासा नहीं, पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News: बिहार में 20 लाख की सनसनीखेज चोरी का 10 दिन बाद भी खुलासा नहीं, पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News: अवैध शराब की तलाश में पहुंची थी बिहार पुलिस की टीम, गोदाम से मिला करोड़ों का गुटखा Bihar News: हाईटेक CCTV सिस्टम से लैस होंगे बिहार के सभी अंचल कार्यालय, ऑडियो भी होगा रिकॉर्ड; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने दिए निर्देश
12-Dec-2025 11:34 AM
By Ranjan Kumar
Bihar Crime News: बड़ी खबर रोहतास जिला से है, जहां नासरीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 12 वर्षीय लड़की की रेप के बाद हत्या का मामला प्रकाश में आया है। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम की सदर अस्पताल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि 12 वर्षीय बच्ची कल अपने छोटे भाई के साथ ट्यूशन पढ़ने गई हुई थी। खुद का क्लास खत्म करने के बाद वह अपने छोटे भाई को कोचिंग से लेने गई।
पता चला कि भाई पहले ही कोचिंग से घर चला गया है। इसके बाद वह अकेले ही देर शाम घर लौट रही थी। इसी बीच सुनसान और अंधेरे का फायदा उठाकर किसी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया तथा गला दबाकर हत्या कर दी है।
इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की छानबीन में लग गई है। पुलिस ने जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। उधर, इस घटना में मृतक बच्ची के परिजनों में कोहराम मच गया है और परिवार के लोगों का रो- रोकर बुरा हाल है।