मधुबनी में ड्यूटी के दौरान डायल 112 पर तैनात होमगार्ड जवान की हार्ट अटैक से मौत, परिजनों में मचा कोहराम BIHAR CRIME NEWS: बिहार में सड़क हादसे के बाद हिंसक झड़प, दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट; आधा दर्जन लोग घायल Bihar News: रेलवे जंक्शन पर लगे LED स्क्रीन से अचानक बजने लगा अश्लील गाना, देखकर हैरान रह गए यात्री; रेल प्रबंधन पर उठे सवाल Bihar News: रेलवे जंक्शन पर लगे LED स्क्रीन से अचानक बजने लगा अश्लील गाना, देखकर हैरान रह गए यात्री; रेल प्रबंधन पर उठे सवाल 'हम नहीं सुधरेंगे' की तर्ज पर काम कर रहे बिहार में शराब तस्कर, बोलेरो से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, होली में खपाने की थी तैयारी Patna Crime News: पटना में छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला, पूर्व विधायक समेत 65 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Patna Crime News: पटना में छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला, पूर्व विधायक समेत 65 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: कांग्रेस में सिरफुटौव्वल ! सदाकत आश्रम गेट पर NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरूण चौधरी के बैनर-पोस्टर फाड़े गए, आरोप बड़े नेता के समर्थकों पर ही... Bihar Crime News: नदी किनारे मिला था युवक का कटा सिर, अज्ञात शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई Bihar Bhumi: 'कलेक्टर' के पास अपार शक्ति...लोकहित मेंं करें प्रयोग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव ने 6 जिलों के DM से क्यों कहा ? जानें..
14-Feb-2026 12:13 PM
By First Bihar
UPSC SUCCESS STORY: अक्सर कहा जाता है कि असफलता ही सफलता की पहली सीढ़ी होती है। कुछ ऐसी ही कहानी है बिहार के पटना निवासी आदित्य पांडे की, जिन्होंने निजी जीवन के एक बड़े झटके को अपनी ताकत बना लिया। प्यार में मिले धोखे को उन्होंने कमजोरी नहीं, बल्कि प्रेरणा में बदल दिया और देश की सबसे कठिन परीक्षा UPSC पास कर 48वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल की।
उनकी कहानी कहीं न कहीं शादी में ज़रूर आना फिल्म की याद दिलाती है, जिसमें नायक व्यक्तिगत ठोकर के बाद खुद को साबित करता है। हालांकि आदित्य की यह कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट नहीं, बल्कि हकीकत है।
प्यार में असफलता बनी सफलता की वजह
आदित्य पढ़ाई में शुरू से ही अच्छे छात्र रहे। नौवीं कक्षा में वे मेधावी छात्रों की सूची में शामिल थे, लेकिन दसवीं में उन्हें एक लड़की से प्रेम हो गया। इसका असर उनकी पढ़ाई पर पड़ा और अंकों में गिरावट देखने को मिली। बारहवीं के बाद वे इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए गए, हालांकि उनकी रुचि अंग्रेजी ऑनर्स में थी। पिता की इच्छा के आगे उन्होंने इंजीनियरिंग ही चुनी। दसवीं कक्षा के दौरान शुरू हुआ प्रेम संबंध बाद में टूट गया। इस ब्रेकअप ने उन्हें भीतर तक झकझोर दिया। उसी समय उन्होंने खुद से वादा किया कि एक दिन वे IAS बनकर दिखाएंगे।
बिना जानकारी के शुरू की UPSC की तैयारी
आदित्य को शुरुआत में UPSC परीक्षा की बारीकियों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। फिर भी उन्होंने ठान लिया कि वे कुछ अलग करेंगे। नौकरी छोड़कर उन्होंने पूरी तरह से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की।
पहले प्रयास में उन्हें असफलता मिली। 2021 के बाद 2022 में भी उन्होंने परीक्षा दी, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। लगातार दो असफलताओं के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी।
तीसरे प्रयास में मिली ऐतिहासिक सफलता
तीसरे प्रयास में मेहनत रंग लाई। UPSC 2023 की परीक्षा में आदित्य पांडे ने 48वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल की। इसके साथ ही उनका IAS बनने का सपना पूरा हुआ। वर्तमान में वे झारखंड की राजधानी रांची में पदस्थापित हैं।
आदित्य पांडे की यह कहानी बताती है कि जीवन में आई चुनौतियां ही इंसान को मजबूत बनाती हैं। निजी जीवन की निराशा को उन्होंने अपने लक्ष्य की ऊर्जा बना लिया। आज वे उन युवाओं के लिए प्रेरणा हैं, जो असफलताओं से निराश हो जाते हैं।