Crime News: मुजफ्फरपुर ड्रम हत्याकांड, 5 साल पहले युवक ने बेरहमी से की थी गर्लफ्रेंड की हत्या, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर गोपालगंज में शॉर्ट सर्किट से डीजल गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान Bihar Rail Project: बिहार के इस अहम रेल परियोजना की सभी प्रक्रियाएं पूरी, एक साल में भूमि अधिग्रहण का लक्ष्य Bihar Rail Project: बिहार के इस अहम रेल परियोजना की सभी प्रक्रियाएं पूरी, एक साल में भूमि अधिग्रहण का लक्ष्य CUET UG 2026 के छात्रों के लिए बड़ी राहत: NTA ने दिया एक और मौका, इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन, जानें नया अपडेट Bihar News: बिहार में बच्चा चोरी के मामलों को लेकर पुलिस सतर्क, SP ने सभी थानों को किया अलर्ट Bihar News: बिहार में बच्चा चोरी के मामलों को लेकर पुलिस सतर्क, SP ने सभी थानों को किया अलर्ट Patna News: पटना में दफादार-चौकीदार संघ का प्रदर्शन, बैरिकेडिंग हटाने की कोशिश, पुलिस ने बरसाईं लाठियां
23-Feb-2026 04:46 PM
By First Bihar
UPSC CSE 2026 Service Preference: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2026 का फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर ध्यान देना होता है। इनमें सबसे अहम है सर्विस प्रेफरेंस। IAS, IPS, IFS समेत कुल 23 सेवाओं में से अपनी पसंद के अनुसार क्रम तय करना होता है। एक छोटी सी लापरवाही भविष्य में बड़ी परेशानी बन सकती है, क्योंकि चयन के बाद रैंक के आधार पर उसी क्रम में सेवा आवंटित की जाती है।
क्या बदले हैं UPSC के नए नियम?
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इस बार सिविल सेवा परीक्षा में सर्विस प्रेफरेंस से जुड़े कुछ अहम बदलाव किए हैं:
इन नियमों के चलते अब सर्विस प्रेफरेंस भरना पहले से ज्यादा गंभीर निर्णय बन गया है।
क्या होती है सर्विस प्रेफरेंस?
UPSC CSE के आवेदन फॉर्म में उम्मीदवारों को 1 से 23 तक सेवाओं का क्रम भरना होता है। पहली पसंद से लेकर अंतिम पसंद तक स्पष्ट रूप से बताना होता है कि कौन-सी सेवा किस प्राथमिकता पर चाहिए।
रिजल्ट आने के बाद उम्मीदवार की रैंक के अनुसार उसी क्रम में सेवा आवंटित की जाती है। इसलिए यह सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि करियर का निर्णायक चरण है।
डॉ. विकास दिव्यकीर्ति ने क्या दी सलाह?
प्रसिद्ध शिक्षक Dr. Vikas Divyakirti ने अपने यूट्यूब चैनल ‘दृष्टि आईएएस’ पर सर्विस प्रेफरेंस को लेकर विस्तार से समझाया है। उनका कहना है कि कई छात्र इस कॉलम को बेहद सोच-समझकर भरते हैं, जबकि कुछ उम्मीदवार इसे रेंडम तरीके से भर देते हैं।
उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि एक अभ्यर्थी ने सरकार की सूची में दिए गए क्रम के अनुसार ही प्रेफरेंस भर दी। परिणाम यह हुआ कि उसे वही सेवा मिल गई जो सूची में ऊपर दर्ज थी, भले ही उसकी रैंक किसी अन्य सेवा के अनुरूप थी।
उदाहरण के तौर पर, इंडियन कॉरपोरेट लॉ सर्विस (ICLS) सूची में IRS से ऊपर दर्ज होती है। यदि कोई उम्मीदवार इसी क्रम को बिना सोचे-समझे भर देता है, तो उसे IRS स्तर की रैंक आने के बावजूद ICLS मिल सकती है। बाद में प्रयास समाप्त होने पर उसी सेवा में बने रहना पड़ सकता है।
अपने स्वभाव के अनुसार चुनें सेवा
विशेषज्ञों का मानना है कि सर्विस प्रेफरेंस भरते समय केवल प्रतिष्ठा या लोकप्रियता को आधार नहीं बनाना चाहिए।
सही प्राथमिकता तय करने के लिए अपनी दीर्घकालिक सोच, जीवनशैली और करियर लक्ष्य को ध्यान में रखना बेहद जरूरी है।
आवेदन की अंतिम तिथि और महत्वपूर्ण तारीखें
UPSC सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन (CSE) 2026 और इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (IFS) परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 24 फरवरी 2026 है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर शाम 6:00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
डेडलाइन नजदीक है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।