ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी

Home / career / UP Home Guard Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश में जल्द होगी 44,000 होमगार्ड पदों...

UP Home Guard Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश में जल्द होगी 44,000 होमगार्ड पदों पर भर्ती, जानें पूरी जानकारी

UP Home Guard Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश सरकार होमगार्ड भर्ती 2025 के तहत राज्य में 44,000 पदों पर बंपर भर्तियों की तैयारी कर रही है। यह भर्ती उन युवाओं के लिए सुनहरा मौका है जो 10वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं।

08-Apr-2025 06:05 PM

By First Bihar

UP Home Guard Vacancy 2025: बिहार में हाल ही में होमगार्ड के 19,000 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के बाद, अब उत्तर प्रदेश सरकार भी इसी राह पर आगे बढ़ रही है। यूपी में होमगार्ड के कुल 44,000 पदों पर भर्ती की तैयारी जोरों पर है और जल्द ही इसके लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।

होमगार्ड भर्ती 2025: यूपी में वैकेंसी का पूरा प्लान

उत्तर प्रदेश सरकार ने होमगार्ड की भर्ती के लिए नियमावली तैयार कर ली है जिसे अब कैबिनेट में मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले ही इन पदों पर भर्ती की घोषणा की थी। पहले चरण में 22,000 पदों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी, जबकि कुल भर्तियों की संख्या 44,000 होगी। कैबिनेट की स्वीकृति मिलते ही लिखित परीक्षा और अन्य चयन प्रक्रियाएं शुरू हो जाएंगी।

योग्यता और आयु सीमा: कौन कर सकता है आवेदन?

उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (हाईस्कूल) पास होना अनिवार्य है। आयु सीमा 18 से 45 वर्ष के बीच रखी गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया: ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों को पहले लिखित परीक्षा देनी होगी जो कि बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQ) पर आधारित होगी। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Test) ली जाएगी। अंत में मेडिकल परीक्षण के आधार पर ही फाइनल चयन किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश पुलिस में भी आ रही हैं भर्तियां

आपको बता दे कि सिर्फ होमगार्ड ही नहीं, यूपी पुलिस विभाग में भी जल्द ही बंपर भर्तियों की उम्मीद है। इसमें: कारागार विभाग में 28,138 पद, सब इंस्पेक्टर के 4,543 पद, कांस्टेबल के 19,200 पद, जेल वार्डर के 2,933 पद भी शामिल है | 

भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। अगर आप 10वीं पास हैं और सरकारी सेवा में जाने की तैयारी कर रहे हैं तो यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 आपके लिए एक बड़ा अवसर हो सकता है। नोटिफिकेशन का इंतजार करें और तैयारी में जुट जाएं!