BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया
11-Feb-2025 03:18 PM
By First Bihar
UGC NET Result : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जल्द ही यूजीसी नेट दिसंबर सेशन का परिणाम घोषित किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होते ही अभ्यर्थी एप्लीकेशन नंबर डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके नतीजे चेक कर सकेंगे और साथ ही स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर पायेंगे। एनटीए की ओर से रिजल्ट जारी करने से पहले फाइनल आंसर की जारी की जा सकती है।
जानकारी के मुताबिक,यूजीसी नेट दिसंबर 2024 सेशन एग्जामिनेशन देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 3 से 27 जनवरी 2025 करवाया गया था। ऐसे में इस परीक्षा में भाग लेने वाले लाखों उम्मीदवारों को अब अपना रिजल्ट जारी होने का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कभी भी रिजल्ट की घोषणा कर सकता है।
परिणाम ऑनलाइन माध्यम से एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जारी किया जायेगा। जहां से परीक्षार्थी लॉग इन डिटेल दर्ज करके नतीजों की जांच के साथ ही स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकेंगे। एनटीए की ओर से UGC NET Result 2024 जारी करने से पहले फाइनल आंसर की जारी कर दी जाएगी।
आपको बता दें कि प्रोविजनल आंसर की 31 जनवरी को उपलब्ध करवाई गई थी जिस पर उम्मीदवारों को 3 फरवरी तक आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया था। सभी अभ्यर्थी ध्यान रखें कि फाइनल आंसर की अंतिम एवं सर्वमान्य होगी और इस पर किसी बीच प्रकार से ऑब्जेक्शन का मौका नहीं दिया जायेगा।यूजीसी नेट एग्जाम के माध्यम से अभ्यर्थी JRF एवं अपॉइंटमेंट एज असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए पात्रता प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा अभ्यर्थी इस परीक्षा से असिस्टेंट प्रोफेसर एवं पीएचडी में प्रवेश के लिए क्वालीफाई भी कर सकेंगे।