मैरिज हॉल में पुलिस की छापेमारी से हड़कंप, शादी के मंडप से हिरासत में लिए गए 8 महिला समेत 24 लोग; क्या है मामला? Bihar Road Project : बिहार में सड़कों की क्रांति! 1.21 लाख गांव जुड़े मुख्य सड़क से, अब इस ऐप से करें टूटी सड़क की शिकायत Bihar BEd 2026: बीएड करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस दिन से शुरू होगी प्रवेश परीक्षा, BRABU को मिली अहम जिम्मेदारी गवाही से बचना पड़ा भारी: मुजफ्फरपुर में दो रिटायर्ड दरोगा की गिरफ्तारी के आदेश, जानिए पूरा मामला BIHAR NEWS : तालाब बना काल : खेलते-खेलते दो मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत… बिहार के इस जिले से आई दिल दहला देने वाली खबर OFSS Bihar 11th Admission 2026 : 350 रुपये में कई कॉलेज का एडमिशन! इंटर में नामांकन के लिए ऑनलाइन फॉर्म शुरू, ऐसे करें अप्लाई Bihar Politics : विजय चौधरी ने कर दिया क्लियर, जानिए कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री; NDA की बैठक में इसी नाम पर लगेगा फाइनल मुहर Bihar Expressway : बिहार को मिला पहला एक्सप्रेसवे! पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे में; जानिए कैसे बदलेगी 8 जिलों की किस्मत Bihar Road Accident : एक झटके में उजड़ गई 3 घरों की खुशियां, कटिहार में भीषण हादसा, गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर दुनिया को बड़ी राहत! अमेरिका-ईरान के बीच आखिरी वक्त पर हुआ युद्धविराम; क्या ये शांति की शुरुआत है या सिर्फ तूफान से पहले की शांति?
02-Oct-2020 10:56 AM
DESK: स्टाफ सलेक्शन कमीशन (एसएससी) ने जूनियर इंजीनियर के कोई पदों पर बहाली के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों पर कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर बहाली होनी है. अलग अलग स्ट्रीम से तालुक रखने वाले जैसे सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल एंड क्वांटिटी सर्वेइंग से जुड़े लोग आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर निर्धारित की गई है. इन पदों पर नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवार एसएससी के आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
कुल कितनी सीटों की वैकेंसी है इसकी सूचना आयोग बाद में जारी करेगा. इन पदों पर आवेदन करने के लिए संबंधित इंजीनियरिंग विषय में बीटेक डिग्री या तीन वर्षीय डिप्लोमा के साथ दो साल का अनुभव मांगा गया है. वहीं कुछ पदों के लिए केवल संबंधित इंजीनियरिंग विषय में डिप्लोमा मांगा गया है. इस बारे में अधिक जानकारी के लिए आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर विस्तृत जानकारी ले सकते हैं.
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 30 वर्ष हो सकती है. एससी, एसटी वर्ग को पांच वर्ष और ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष की छूट दी जाएगी.
चयन के लिए कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा (सीबीटी) आयोजित की जाएगी जिसकी संभावित तिथि – 22 मार्च 2021 से 25 मार्च 2021 रखी गई है. उम्मीदवारों का चयन पेपर-1 (सीबीटी) और पेपर-2 में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा. पेपर-1 में पास उम्मीदवारों को पेपर-2 देने के लिए बुलाया जाएगा. सीबीटी ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्नों पर आधारित होगा जिसमे नेगेटिव मार्किंग भी होगी.
चयनित होने पर ग्रुप बी नॉन गैजटेड पद, लेवल - 6 (35400- 112400/-) के आधार पर वेतनमान निर्धारित किया जाएगा.