Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत
06-Mar-2026 05:05 PM
By HARERAM DAS
UPSC Result: बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत कोरजना गांव की बेटी रुचि सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए 171वीं रैंक प्राप्त की है। इस सफलता के साथ ही वह भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के लिए चयनित हुई हैं। रुचि की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे गांव और जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है।
जैसे ही उनकी सफलता की खबर कोरजना गांव पहुंची, पूरे इलाके में जश्न का माहौल बन गया। ग्रामीणों और परिजनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और रुचि के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ग्रामीणों का कहना है कि रुचि सिंह की यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
रुचि सिंह, कोरजना गांव निवासी निशा सिंह और मटिहानी प्रखंड के महदरपुर गांव निवासी रामशंकर सिंह की पुत्री हैं। उनके पिता बांका जिले में पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। पिता के पुलिस सेवा में होने के कारण बचपन से ही रुचि को अनुशासन और सेवा भावना की प्रेरणा मिलती रही।
स्थानीय लोग इस उपलब्धि को लेकर मजाकिया अंदाज में कह रहे हैं कि जिस बेटी को पिता ने प्रेरणा देकर आगे बढ़ाया, अब वही बेटी आईपीएस बनकर एक दिन पिता को सैल्यूट करवाएगी। यह बात गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग इस पर गर्व महसूस कर रहे हैं।
रुचि सिंह की प्रारंभिक शिक्षा बीआरडीएबी, बेगूसराय से हुई। उन्होंने दसवीं तक की पढ़ाई यहीं से पूरी की। इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए वह दिल्ली चली गईं, जहां उन्होंने देश के प्रतिष्ठित सेंट स्टीफेंस कॉलेज से आगे की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने सिविल सेवा में जाने का लक्ष्य तय कर लिया था और लगातार मेहनत और समर्पण के बल पर इस कठिन परीक्षा में सफलता हासिल की।
बताया जाता है कि रुचि सिंह वर्तमान में लखीसराय में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उनकी इस बड़ी उपलब्धि पर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भी खुशी जाहिर की है। लखीसराय के सदर एसडीएम प्रभाकर कुमार ने कहा कि यह अत्यंत गर्व और खुशी की बात है कि उनके कार्यालय में कार्यरत एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट रुचि सिंह ने यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि रुचि सिंह ने 171वीं रैंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि लखीसराय जिले का भी नाम गौरवान्वित किया है।
रुचि सिंह की इस सफलता से न केवल उनका परिवार बल्कि बेगूसराय और लखीसराय दोनों जिलों में गर्व का माहौल है। उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है और यह संदेश देती है कि मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से कोई भी मंजिल हासिल की जा सकती है।