ब्रेकिंग न्यूज़

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करने वाले तनवीर को मुंगेर पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल भी बरामद शराबबंदी वाले बिहार में मक्के की खेत से ढाई करोड़ का गांजा बरामद, नशे के खिलाफ सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई सहरसा हेंडलूम शॉप से लाखों की चोरी का खुलासा, स्टाफ समेत 2 गिरफ्तार चिराग तले अंधेरा: थाने से ही गायब हो गया पिस्टल, नप गए थानाध्यक्ष 24 घंटे के भीतर पंकज हत्याकांड का खुलासा, पटना की खाजेकला थाना पुलिस ने की कार्रवाई कीट रोग भगाओ, उत्पादकता बढ़ाओ, 694 पदों के सृजन को मंजूरी मंत्री अशोक चौधरी की प्रोफेसर की नौकरी पर सबसे बड़ा खुलासा: क्या वाकई हुआ फर्जीवाड़ा फिर हो रहा सियासी खेल?, वि.वि. सेवा आयोग ने किया क्लीयर हर नागरिक को मिले भरोसेमंद और निष्पक्ष न्याय, बोले डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा बेगूसराय में पुलिस वाहन और तेल टैंकर की भीषण टक्कर, SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल गंगा घाट स्वच्छता अभियान: ऑक्सफोर्ड बिजनेस कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

RRB टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा 2024: 6 जनवरी को जारी होगा आंसर की, आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 11 जनवरी

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा टेक्नीशियन थर्ड ग्रेड भर्ती परीक्षा 2024 के लिए प्रोविजनल आंसर की 6 जनवरी 2025 को जारी की जाएगी। उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

RRB

05-Jan-2025 07:01 AM

By First Bihar

RRB: रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा टेक्नीशियन थर्ड ग्रेड भर्ती परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर की 6 जनवरी 2025 को जारी की जाएगी। यह आंसर की आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी, जहां परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी इसे डाउनलोड कर सकेंगे। आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की जानकारी देनी होगी।


आपत्ति दर्ज करने के लिए शुल्क और प्रक्रिया

अगर किसी अभ्यर्थी को उत्तरकुंजी पर कोई आपत्ति है तो वह 11 जनवरी, 2025 तक इसे दर्ज कर सकता है। आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवार को 50 रुपये का शुल्क और बैंक सर्विस चार्ज का भुगतान करना होगा। अगर आपत्ति सही पाई जाती है, तो शुल्क उम्मीदवार को वापस कर दिया जाएगा।


डाउनलोड की प्रक्रिया


आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा की आंसर की डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को रेलवे भर्ती बोर्ड की क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाना होगा और "CEN 02/2024 - तकनीशियन उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र" लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर, लॉगिन पेज पर पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज कर उत्तरकुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 9144 तकनीशियन पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें से 1092 पद सिग्नल ग्रेड I के लिए और 8052 पद ग्रेड III के लिए हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।