गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
11-Aug-2025 11:59 AM
By First Bihar
NEET UG 2025: मेडिकल काउंसिल कमेटी (एमसीसी) ने नीट यूजी 2025 की ऑल इंडिया कोटा (AIQ) की 15 फीसदी सीटों पर नामांकन के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया की तिथियों में एक बार फिर संशोधन किया है। पहले राउंड के लिए कॉलेज और कोर्स विकल्प भरने की अंतिम तिथि अब बढ़ाकर 11 अगस्त 2025, रात 11:59 बजे तक कर दी गई है। उम्मीदवार एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर अपने विकल्प अपलोड कर सकते हैं।
दरअसल, इस तिथि विस्तार का मुख्य कारण अभ्यर्थियों की मांग और कुछ तकनीकी खामियां रही हैं। पहले यह डेडलाइन 7 अगस्त थी, लेकिन छात्रों को विकल्प भरने में तकनीकी परेशानियों और कोर्ट में मामले के लंबित होने के चलते मेडिकल काउंसलिंग कमिशन (MCC) ने इस प्रक्रिया को बढ़ाकर 9 अगस्त किया था, और अब इसे एक बार फिर 11 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है।
इस निर्णय से उन बेंचमार्क दिव्यांगजनों (PwD) को राहत मिलेगी जिन्हें अभी तक चिकित्सा प्रमाणन केंद्रों से आवश्यक प्रमाण पत्र नहीं प्राप्त हो सके हैं। साथ ही, वे एनआरआई (NRI) आवेदक भी इस सुविधा से लाभान्वित होंगे जो अभी तक अपनी पात्रता प्रमाणित नहीं कर पाए हैं।
वहीं, एमसीसी द्वारा पहले 4 अगस्त तक विकल्प भरने और 6 अगस्त को सीट आवंटन परिणाम जारी करने की योजना थी। लेकिन अचानक प्रक्रिया रोक दी गई और नया संशोधित शेड्यूल लाया गया, जिससे छात्रों में भ्रम की स्थिति बन गई थी। अब यह स्पष्ट हो गया है कि सीट आवंटन परिणाम 11 अगस्त को जारी नहीं होगा, बल्कि विकल्प भरने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही अगली तिथियां घोषित की जाएंगी।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे एमसीसी की वेबसाइट पर समय-समय पर अपडेट चेक करते रहें और विकल्प भरते समय सावधानी बरतें, क्योंकि यह प्रक्रिया उनकी कॉलेज और कोर्स की प्राथमिकताओं को तय करती है।