ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी

Home / career / Bihar News: बिहार में दिव्यांगों के लिए रोजगार पाने का सुनहरा मौका, इस...

Bihar News: बिहार में दिव्यांगों के लिए रोजगार पाने का सुनहरा मौका, इस दिन लगेगा जॉब कैंप

Bihar News: बिहार के मुंगेर जिला नियोजनालय द्वारा दिव्यांगजनों को रोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करने के लिए एक विशेष जॉब कैंप और व्यावसायिक मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

25-Sep-2025 02:26 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के मुंगेर जिला नियोजनालय द्वारा दिव्यांगजनों को रोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करने के लिए एक विशेष जॉब कैंप और व्यावसायिक मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 27 सितंबर 2025 (शनिवार) को सुबह 10 बजे से जिला नियोजनालय कार्यालय परिसर, मुंगेर में आयोजित होगा। इस शिविर में कई नामी कंपनियाँ भाग लेंगी, जो दिव्यांग युवाओं को रोजगार के अवसरों के साथ-साथ भविष्य के करियर मार्गदर्शन की सुविधा भी प्रदान करेंगी।


जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने जानकारी दी कि इस शिविर में यूथ फॉर जॉब्स, डेल्हीवरी, एलआईसी जैसी प्रतिष्ठित कंपनियाँ शामिल होंगी। इन कंपनियों द्वारा दिव्यांग प्रतिभागियों की योग्यता के अनुसार विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य दिव्यांगजनों को केवल नौकरी देना नहीं, बल्कि उन्हें स्वावलंबन और समाज की मुख्यधारा से जोड़ना भी है।


"यूथ फॉर जॉब्स" संस्था द्वारा इस शिविर में 25 असिस्टेंट / एसोसिएट पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए उम्मीदवारों का कम से कम 10वीं पास होना और आयु सीमा 18-30 वर्ष निर्धारित की गई है। यह पद विशेष रूप से बधिर (Deaf) और 40-60% शारीरिक अक्षमता (OH) वाले उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। चयनित अभ्यर्थियों को ₹8,800 मासिक मानदेय के साथ प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। कार्यस्थल जमालपुर और बिहार के अन्य क्षेत्र होंगे।


डेल्हीवरी कंपनी द्वारा 50 नोजलमैन पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 10वीं पास और 18-32 वर्ष आयु वर्ग के दिव्यांग उम्मीदवार पात्र होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को ₹8,800 मासिक वेतन के साथ अतिरिक्त प्रोत्साहन भी मिलेगा। ये पद मुंगेर में कार्य हेतु होंगे, जिससे स्थानीय दिव्यांग युवाओं को विशेष लाभ मिलेगा।


एलआईसी में विविध पदों पर भर्ती


एलआईसी (भारतीय जीवन बीमा निगम) द्वारा इस शिविर में तीन प्रकार के पदों पर भर्ती की जाएगी:


लास्ट माइल एजेंट – 10 पद, 10वीं पास, 18-45 वर्ष आयु, ₹10,000-₹18,000 वेतन + मेडिकल सुविधा + प्रोत्साहन।

बीमा सखी – 10 पद, 10वीं पास, 18+ आयु, ₹7,000 वेतन + कमीशन।

ग्रामीण वाहक एजेंट – 10 पद, 10वीं पास, 18-35 वर्ष आयु, ₹5,000 वेतन + कमीशन।

ये सभी पद 40-60% शारीरिक अक्षमता (OH) वाले दिव्यांगजनों के लिए आरक्षित हैं।


शिविर में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति, रंगीन फोटो और बायोडाटा के साथ उपस्थित होना होगा। सबसे महत्वपूर्ण शर्त यह है कि उम्मीदवारों का पंजीकरण 'राष्ट्रीय कैरियर सेवा (NCS)' पोर्टल पर होना अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों ने अब तक पंजीकरण नहीं कराया है, उन्हें शिविर में भाग लेने से पहले NCS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा।


जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने सभी पात्र दिव्यांगजनों से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाएं और बड़ी संख्या में 27 सितंबर 2025 को आयोजित शिविर में भाग लें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला नियोजनालय इस प्रक्रिया में केवल एक सुविधा प्रदाता की भूमिका निभा रहा है और चयन प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी व निष्पक्ष होगी।